Skip to main content

एंड्रायड मोबाइल यदि चोरी या खो जाय तो उसे कैसे पता लगाये


how to track android स्मार्ट फोन आज के युवाओं का एक ज़रूरी अहम हिस्सा बन गया है। मनोरंजन हो या आनलाइन शापिंग या शोशल साइट सर्फिंग हर समय स्मार्ट फ़ोन काम आता है। यदि हमारा स्मार्ट फ़ोन चोरी हो जाए या फिर कहीं छूट जाय तो हमारे पैसों का तो नुकसान होता ही है, साथ मे हमारे कान्टैक्ट नम्बर, ज़रूरी डाकुमेन्ट, का भी नुकसान होता है।

नोट - अगर आपने एंड्रायड फ़ोन ख़रीदा है, तो सबसे पहले गूगल आकाउंट मे साईन-इन करना चाहिए। यह बहुत ज़रूरी है , जिसकी मदद से हम चोरी हुए या गुम हुए फ़ोन का पता लगा पाए।

निम्न लिखित स्टेप को अपनाकर आप अपने एंड्रायड मोबाइल का पता लगा सकते है।

स्टेप 1. फ़ोन चोरी होने या खो जाने के बाद तुरंत ही आपको कम्पयूटर या किसी दूसरे स्मार्ट फ़ोन पर इन्टरनेट के माध्यम से डिवाइस मैनेजर ओपेन करना चाहिए ।

स्टेप 2. दूसरे स्टेप मे आपको उसी अकाउंट से साईन इन करना होगा, जो आपके ग़ायब फ़ोन का अकाउंट है । साईन इन करने के बाद आपको स्क्रीन के बाइ तरफ़ आपका एन्ड्रायड डिवाइस दिख जाएगा।

स्टेप 3. यदि दिख रहा एन्ड्रायड डिवाइस आपका नहीँ है तो डाउन एरो के द्वारा नेक्स्ट  पर जाकर लिस्ट मे सही मोबाइल पर क्लिक करें क्लिक करते ही आपको चोरी हुए फ़ोन का लोकेशन पता चल जाएगा। इसके बाद आपको तीन विकल्प दिखेंगे - रिंग, लाक, इरेज।

स्टेप 4. डिवाइस का लोकेशन जानने के लिए यह ज़रूरी है कि आपके ग़ायब फ़ोन मे लोकेशन एक्सेस इनेबल किया गया हो । अगर आपको लगे कि आपका डिवाइस आपके आसपास है तो आप रिंग विकल्प पर क्लिक कर उसका पता लगा सकते हैं।

स्टेप 5. अगर आपका फ़ोन चोरी हो गया हो तो आप लाक आप्शन पर क्लिक कर सकते इसके बाद इसके बाद एक पाप-अप खुलेगा, जिसमे नया पासवर्ड डालकर कन्फर्म करे। आप चाहें तो एक रिकवरी मैसेज छोड़ सकते है जो आपके फ़ोन मे दिखेगा । अगर फ़ोन किसी सही व्यक्ति के हाथ लगा होगा तो वह आपका पहुंचा देगा।

स्टेप 6. अगर आप इरेज आप्शन पर क्लिक करते हैं तो आपके फ़ोन का डाँटा फैक्टरी रिसेट हो जाएगा। जिससे आपके ज़रूरी डाँटा फ़ोन से डिलीट हो जाएगा। लेकिन इसके बाद फ़ोन तलाशने की संभावना नहीँ रहेगी।

ये तरीके पुरी तरह से कारगर तो नही है लेकिन फोन को खोजने मे मदद जरुर मिलेगी ।



Comments

Popular posts from this blog

गुप्त मोड के साथ निजी रूप से ब्राउज़ करना | Incognito Mode to browse privately

गुप्त मोड के साथ निजी रूप से ब्राउज़ करना यदि आप नहीं चाहते कि Google Chrome आपके द्वारा देखी गईं और डाउनलोड की गईं चीज़ों का रिकॉर्ड सहेजे, तो आप वेब पर गुप्त मोड में ब्राउज़ कर सकते हैं.

यूट्यूब के ऑफ़लाइन फीचर से देखे बिना इंटरनेट कनेक्शन के वीडियो । Watch youtube videos offline

दोस्तों यूट्यूब के वीडियो समुन्दर से तो आप परिचित ही हैं । जहाँ आप करोड़ों वीडियोज मुफ़्त देख सकते हैं। यूट्यूब के वीडियो समुन्दर में बॉलीवुड से लेकर टीवी सिरियल तक, हॉलीवुड से लेकर रेसलिंग तक, स्पोर्ट्स से लेकर मैजिक शो तक, लाखो, करोड़ो वीडियो देखने को मिल जाएंगी। बस इंटरनेट कनेक्शन होना चाहिए। अगर कोई वीडियो आपको पसन्द आ जाये और आप उसे बार-बार देखना चांहे , तो आप जितनी बार वीडियो स्ट्रीम करेंगे उतनी बार प्रति वीडियो के हिसाब से आपका डेटा ख़त्म होगा। जरा सोंचिये आपके मोबाइल MB डेटा एक बार कटे आप वीडियो को जितनी बार चांहे उतनी बार देखे तो कितना अच्छा होगा।  यस अब यूट्यूब एप्लीकेसन ऑफ़लाइन फीचर से वीडियो को एक बार डाउनलोड करो और जितनी बार चाहो उतनी बार देखो। 

जाने कैसे बनाये अपने स्मार्ट फोन को वायरलेस माउस और कीबोर्ड

अगर आप वायर्ड माउस से ऊब चुके हैं, और वायरलेस माउस खरीदना चाहते हैं, तो क्यों ना आप अपने स्मार्ट फोन को ही वायरलेस माउस और कीबोर्ड बना दें। और दूर बैठे ही उंगलियो से अपने लैपटॉप को कंट्रोल करें। इसका एक और फायदा यह है कि आपको अलग से माउस कैरी करना नही पड़ेगा।