Skip to main content

Posts

Showing posts with the label android

यात्रा के दौरान बड़े काम का गूगल ट्रांसलेटर ।

Google Translate अगर आप यात्रा करने की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके स्मार्ट फोन में गूगल ट्रांसलेटर तो होना ही चाहिए। क्योंकि जब कहीं हम ऐसी जगह की यात्रा पर गए होते हैं, जहां की भाषा हमारे समझ में नही आती है, तब उस जगह पर घूमने में हमे कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है।

कैसे देखे एंड्रॉयड मोबाइल का IMEI नम्बर, wi-fi MAC एड्रेस, IP एड्रेस | How to see IMEI number, WI-FI MAC address, IP address of Android Mobile

क्या है IMEI नम्बर ? इंटरनेशनल मोबाइल इक्विपमेंट इडेन्टिटी सन्झेप में ( IMEI) नम्बर संख्यात्मक मोबाइल उपकरण संख्या होती है। प्रत्येक मोबाइल के लिए IMEI नम्बर अलग-अलग होते हैं। लेकिन प्रत्येक मोबाइल का IMEI नम्बर 15 अंको का होता है। IMEI नम्बर मोबाइल उपकरण मॉडल, मूल और डिवाइस का सीरियल नम्बर का संयुक्त रूप होता है।

कैसे क्यू आर कोड बनाएँ एंड्रॉयड मोबाइल से । How to Generate qr code from android mobile

How to Generate qr code from android mobile QR कोड एक मशीनी पठनीय ऑप्टिकल लेबल है। जिसमे किसी सामग्री से सम्बंधित जानकारी संग्रहीत रहती है। QR कोड एक काले रंग का आड़े-तिरछे लाइन, बिंदुओं और सफेद पृष्ठ भूमि वाला चौकोर जैसा होता है। QR कोड तेजी से पठनीय और अधिक सग्रहण झमता के कारण जल्दी लोकप्रिय हो गयी। QR कोड को स्मार्ट फोन के कैमरों एवं स्कैनरो द्वारा आसानी से पढ़ा जा सजता है। QR कोड को आसानी से स्मार्ट फोन से बारकोड ऍप्लिकेसन के द्वारा जनरेट किया जा सकता है। QR कोड का चलन समाचार पत्रो में उत्पादों के विज्ञापनों एवं उपभोक्ता उत्पादों में दिन प्रतिदिन बढ़ता चला जा रहा है। स्मार्ट फोन में URL टाइप करने की अपेक्षा QR कोड में संग्रहीत URL जल्दी से एक्सेस कर सकते हैं। 

IndPay एंड्रॉयड एप्लीकेसन सभी भारतीय बैंक ग्राहकों के लिए ।

IndPay के बारे में। IndPay एक बैंकिंग एंड्रॉयड ऍप्लिकेसन है, जो सभी भारतीय बैंको को सपोर्ट करता है।  यह ऍप्लिकेशन कहीं भी किसी भी समय भारतीय बैंक ग्राहकों के लिए बैंकिंग की सुविधा प्रदान करता है। जो भी बचत खाते वाले भारतीय बैंक ग्राहक  इंटरनेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग कर रहे हैं। वे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। जो ग्राहक इंटरनेट बैंकिंग नही कर रहे हैं। वे www.indianbank.net.in पर जाकर अपने ATM कार्ड का प्रयोग करके मोबाइल बैंकिंग के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं, और बहुत जल्द मोबाइल बैंकिंग के लिए सक्रिय हो जायेगें।

कैसे तेज टाइप करे हिंदी एंड्रॉयड मोबाइल से।

Google Hindi Input आज के इंटरनेट युग में हर उम्र के लोग सोशल साईट से जुड़े हैं। हर कोई अपने विचार सोशल साईट के जरिये लोगो तक पंहुचाना चाहते हैं। आम लोग से लेकर खास तक सभी सोशल साईट पर पोस्ट अपडेट करना हो या ईमेल मैसेजिंग करना हो  सभी  अपने स्मार्ट फोन का उपयोग करते हैं। अगर हम पोस्ट अपने  भाषा में करते है तो हमारा पोस्ट और रुचिकर हो जाता है, क्योंकि अगर हम कोई भी लेख या विचार को लिखने के लिए अपने भाषा का प्रयोग करते हैं, तो हम उसे और बेहतर ढंग से लिख सकते हैं। लेकिन लिखने के लिए सबसे महत्वपूर्ण है 'कीबोर्ड' जिसकी मदद से हम डेटा इनपुट करते हैं। हिन्दी टाइपिंग के लिए हिंदी कीबोर्ड उपलब्ध है, फिर भी अंग्रेजी अक्षर टाइप करना हिंदी अक्षर टाइप करने की अपेक्षा आसान है। इसीलिए हम हिंदी भाषा को अंग्रेजी कीबोर्ड से टाइप करते हैं।  जैसे - यदि हमे 'नमस्ते' टाइप करना हुआ तो हम अंग्रेजी कीबोर्ड से 'NMSTE' टाइप करते हैं।

जाने कैसे रिमूव करे जीमेल अकॉउंट एंड्रायड मोबाइल से | How to remove gmail account from android mobile

जब हम कोई एंड्रॉयड मोबाइल खरीदते हैं, तो ईमेल अकॉउंट से साइन-इन तो जरूर करते हैं। क्योंकि ईमेल अकॉउंट साइन-इन के बिना हम न तो गूगल मैप एक्सेस कर सकते हैं और न ही प्ले स्टोर से ऍप्लिकेसन डाउनलोड कर सकते हैं। यदि हम अपना मोबाइल बेचना चाहें तो हमे अपना ईमेल अकाउंट रिमूव तो करना ही होगा। नही तो उसका गलत इस्तेमाल भी हो सकता है। या आपने अपने फ्रेंड के मोबाइल में अपने ईमेल अकॉउंट से लॉग-इन किया है और आप जीमेल अकॉउंट रिमूव करना चाहते हैं, तो आप आसानी से ईमेल रिमूव कर सकते हैं।

गूगल के ऑटो फोटोज बैकअप और सिंक से अपने फोटो और वीडियो को हमेशा रखे सुरक्षित | How to get auto backup and sync my photos and videos

जब आप किसी शादी समारोह में जाते हैं तो फ़ोटो तो जरूर खींचते होंगे या कहीं यात्रा पर गए तो वहाँ के दर्शनीय स्थलो को तो आप जरूर मोबाइल कैमरे में कैद करते होंगे। क्या आप उन पलों को सहेज कर रखना चाहते हैं, जिन्हें आपने अपने एंड्रायड मोबाइल के कैमरे में कैद कर रखे है। यदि हाँ तो आप भी ऑटो बैकअप एंड सिंक को इनेबल करके अपने फोटो और वीडियो को गूगल फोटोज पर सुरक्षित रख सकते हैं। दोस्तों जब हमारा फोन कोई और लेता है तो कभी-कभी उनके गलती से मेमोरी कार्ड फॉर्मेट हो जाती तो हमारे द्वारा शूट किये गए फोटोज और वीडिओज़ डिलीट हो जाते हैं, या अगर हमारा फोन कंही चोरी हो गया तो हमारे फोटोज भी नहीं मिलती है, और हमे दुःख तो होता है।

एंड्रॉयड मोबाइल से कैसे ले स्नैपशॉट । How to take snapshot from android mobile

मित्रों एंड्रॉयड स्मार्ट मोबाइल फोन का यूँ ही नही युवाओं में क्रेज बढ़ा बल्कि इसके अनेक खासियत की वजह से युवाओं में एंड्रॉयड का क्रेज है । इसी तरह इसकी एक और खासियत है , जिससे आप अपने एंड्रॉयड मोबाइल के स्क्रीन का स्नैपशॉट ले सकते है । यदि आप फेसबुक या दूसरे सोशल साईट सर्फ कर रहे है और आप कोई फ़ोटो को sd कार्ड में सेव करना चाहते है। या कोई आर्टिकल सेव करना चाहते है या स्टूडेंट स्टडी मटेरियल सेव करना चाहते हैं, तो स्नैपशॉट आपके काम आ सकता है और आप फटाफट स्क्रीन का स्नैपशॉट ले सकते है । स्नैपशॉट PNG फॉर्मेट में आपके मोबइल के स्क्रीन रेज्युलेसन की झमता में सेव हो जायेगी।

अब इस्तेमाल करे अपना स्मार्ट फोन डिजिटल वॉलेट की तरह | digital valet

एक जमाना था जब फोन सिर्फ बात करने के लिए ही जाना जाता था । आज के दौर के स्मार्ट फोन न ही केवल बातचीत करने के लिए है बल्कि आप इसे अपने हर तमाम छोटी बड़ी जरूरतों के हिसाब से इस्तेमाल कर सकते है। इसी तर हमारी एक जरूरत है वॉलेट ! अब आपका वॉलेट सिर्फ वॉलेट न रहा, बल्कि यह डिजिटल भी हो गया है । आज हम बात कर रहे है, डिजिटल वॉलेट की जिसके उपयोग से आप स्मार्ट फोन के स्मार्ट यूजर तो बनेंगे ही साथ ही साथ आपका कीमती समय भी बचेगा। डिजिटल वॉलेट के इस्तेमाल से आपको एक और अडवांस्ड मिलता है, अगर आप कम्पनियों द्वारा दिए गए प्रोमो कोड और ऑफर का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके पैसों का भी बचत होता है। आज के लेख में हम बात कर रहे है,  डिजिटल वॉलेट क्या है, कैसे इसका इस्तेमाल करे और कहाँ इसका इस्तेमाल करे।