Skip to main content

कैसे पाएं facebook लॉग-इन नोटिफिकेशन sms के द्वारा | How to find Facebook Login Alert Notification

How to find Facebook Login Alert Notification
 How to find Facebook Login Alert Notification
फेसबुक आज लोगो के लिए जीवन का अभिन्न अंग बनता जा रहा है। आम लोगों से लेकर खास तक, निजी कम्पनियों से लेकर सरकारी विभाग तक, फेसबुक पर खाता बनाये हुए हैं। फेसबुक के जरिये उपयोक्ता अपने मित्रो और परिवार से संपर्क में रहते हैं। निजी कम्पनियां अपने उपभोक्ताओं से फेसबुक के जरिये सम्पर्क में बने रहते हैं। यही नही राजनीतिक पार्टियां पार्टी के लिए अधिक से अधिक कार्यकर्ता को जोड़ने के लिए फेसबुक का सहारा ले रहीं हैं। छात्र , छात्राएं समाचार पत्रो एवं पाठ्य सामग्री, पेजो को लाइक कर शिक्षा की ओर अग्रसर हैं।
लेकिन जिस तरह से साइबर क्राइम बढ़ता जा रहा है, फेसबुक उपयोक्ताओं का पर्सनल डेटा चोरी होने एवं उनके खाते का गलत उपयोग होने का खतरा बढ़ गया है। उसी को देखते हुए फेसबुक ने अपने उपयोक्ताओं को SMS के द्वारा लॉग-इन नोटिफिकेशन की सुविधा दी है, ताकि किसी फेसबुक उपयोक्ता का खाता उसके संज्ञान में न खोला जा रहा हो तो उसे लॉग-इन नोटिफिकेशन के जरिये पता लग जाये और उपयोक्ता खाते की सुरक्षा को लेकर सतर्क हो जाये और तुरंत उपयोक्ता उपयुक्त कदम उठाये।

लॉग-इन नोटिफिकेशन चालू करने की विधि।
How to find Facebook Login Alert Notification
चरण - 1 उपयोक्ता सर्वप्रथम अपने खाते में लॉग-इन करे।
चरण - 2 उपयोक्ता अपने खाते के अकाउंट सेटिंग (account setting) में जाये।
चरण - 3 अकाउंट सेटिंग के सिक्यूरिटी सेटिंग (security setting) में जाये।
चरण - 4 Login Alerts को एडिट करे।
चरण - 5 Login Alerts में Get notifications को सेलेक्ट करें और जिसके माध्यम से नोटिफिकेशन प्राप्त करना हो उसे सेलेक्ट करे।
चरण - 6 Save Changes पर क्लिक करें।
 चरण - 7 अपना पासवर्ड पुनः दर्ज करें और submit बटन पर क्लिक करे।

Comments

Popular posts from this blog

गुप्त मोड के साथ निजी रूप से ब्राउज़ करना | Incognito Mode to browse privately

गुप्त मोड के साथ निजी रूप से ब्राउज़ करना यदि आप नहीं चाहते कि Google Chrome आपके द्वारा देखी गईं और डाउनलोड की गईं चीज़ों का रिकॉर्ड सहेजे, तो आप वेब पर गुप्त मोड में ब्राउज़ कर सकते हैं.

यूट्यूब के ऑफ़लाइन फीचर से देखे बिना इंटरनेट कनेक्शन के वीडियो । Watch youtube videos offline

दोस्तों यूट्यूब के वीडियो समुन्दर से तो आप परिचित ही हैं । जहाँ आप करोड़ों वीडियोज मुफ़्त देख सकते हैं। यूट्यूब के वीडियो समुन्दर में बॉलीवुड से लेकर टीवी सिरियल तक, हॉलीवुड से लेकर रेसलिंग तक, स्पोर्ट्स से लेकर मैजिक शो तक, लाखो, करोड़ो वीडियो देखने को मिल जाएंगी। बस इंटरनेट कनेक्शन होना चाहिए। अगर कोई वीडियो आपको पसन्द आ जाये और आप उसे बार-बार देखना चांहे , तो आप जितनी बार वीडियो स्ट्रीम करेंगे उतनी बार प्रति वीडियो के हिसाब से आपका डेटा ख़त्म होगा। जरा सोंचिये आपके मोबाइल MB डेटा एक बार कटे आप वीडियो को जितनी बार चांहे उतनी बार देखे तो कितना अच्छा होगा।  यस अब यूट्यूब एप्लीकेसन ऑफ़लाइन फीचर से वीडियो को एक बार डाउनलोड करो और जितनी बार चाहो उतनी बार देखो। 

IndPay एंड्रॉयड एप्लीकेसन सभी भारतीय बैंक ग्राहकों के लिए ।

IndPay के बारे में। IndPay एक बैंकिंग एंड्रॉयड ऍप्लिकेसन है, जो सभी भारतीय बैंको को सपोर्ट करता है।  यह ऍप्लिकेशन कहीं भी किसी भी समय भारतीय बैंक ग्राहकों के लिए बैंकिंग की सुविधा प्रदान करता है। जो भी बचत खाते वाले भारतीय बैंक ग्राहक  इंटरनेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग कर रहे हैं। वे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। जो ग्राहक इंटरनेट बैंकिंग नही कर रहे हैं। वे www.indianbank.net.in पर जाकर अपने ATM कार्ड का प्रयोग करके मोबाइल बैंकिंग के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं, और बहुत जल्द मोबाइल बैंकिंग के लिए सक्रिय हो जायेगें।