Skip to main content

अब इस्तेमाल करे अपना स्मार्ट फोन डिजिटल वॉलेट की तरह | digital valet

एक जमाना था जब फोन सिर्फ बात करने के लिए ही जाना जाता था । आज के दौर के स्मार्ट फोन न ही केवल बातचीत करने के लिए है बल्कि आप इसे अपने हर तमाम छोटी बड़ी जरूरतों के हिसाब से इस्तेमाल कर सकते है। इसी तर हमारी एक जरूरत है वॉलेट ! अब आपका वॉलेट सिर्फ वॉलेट न रहा, बल्कि यह डिजिटल भी हो गया है । आज हम बात कर रहे है, डिजिटल वॉलेट की जिसके उपयोग से आप स्मार्ट फोन के स्मार्ट यूजर तो बनेंगे ही साथ ही साथ आपका कीमती समय भी बचेगा। डिजिटल वॉलेट के इस्तेमाल से आपको एक और अडवांस्ड मिलता है, अगर आप कम्पनियों द्वारा दिए गए प्रोमो कोड और ऑफर का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके पैसों का भी बचत होता है। आज के लेख में हम बात कर रहे है,  डिजिटल वॉलेट क्या है, कैसे इसका इस्तेमाल करे और कहाँ इसका इस्तेमाल करे।


सबसे पहले हम बात करते है , डिजिटल वॉलेट क्या है और कितने प्रकार के होते है डिजिटल वॉलेट ?
डिजिटल वॉलेट एक तरह का मोबाईल एप्लीकेसन होता है जिसके माध्यम से हम ऑनलाइन ट्रांजेक्शन, बिल भुगतान, मोबाइल रिचार्ज, डीटीएच रिचार्ज और ऑनलाइन शॉपिंग इत्यादि करते है। मोबाईल वॉलेट तीन प्रकार के होते हैं।
1. क्लोज्ड वॉलेट, 2. सेमी-क्लोज्ड, 3. ओपन वॉलेट

क्लोज्ड वॉलेट - इस तरह के वॉलेट शॉपिंग कम्पनियाँ जैसे - जबांग.काम, फ्लिपकार्ट.काम, इत्यादि कम्पनियों के द्वारा चलाया जाता है। इस तरह के वॉलेट का प्रयोग गुड्स हाउस शॉपिंग और सर्विसेस के लिए किया जाता है, इसका इस्तेमाल ऑनलाइन ट्रांजेक्शन और बिलिंग के लिए नही कर सकते है।

सेमी-क्लोज्ड वॉलेट - इस तरह के वॉलेट पेंटियम, मोबिकविकित्यादि कम्पनियो के जरी किये जाते हैं इस तरह के वालेट से गुड्स और सर्विसे साथ-साथ फाइनेंसियल सर्विसेस के लिए भी किया जा सकता है। इस तरह के वॉलेट का उपयोग उन सभी दुकानदारो के साथ किया जा सकता है, जिन्होंने इसके जरिये पेमेंट करार कम्पनियों से किये हैं।

ओपन वॉलेट - इस तरह के वॉलेट केवल बैंको द्वारा ही जरी किये जाते है । इस तरह के वॉलेट से आप गुड्स और सर्विसेस को खरीदने , पेमेंट करने लिए, मोबाईल रिचार्ज के लिए ,चुने गए दुकानदारो को पेमेंट के लिए किया जा सकता है।

वॉलेट का इस्तेमाल करना
वॉलेट का ईस्तेमाल आप तीन चरणों में कर सकते है ।
1. सबसे पहले आप अपने मुताबिक कम्पनी का वॉलेट एप्लीकेसन डाउनलोड करे एप्लीकेसन के इंस्टॉल होने के बाद ओपन कर अपना अकाउंट।
2. लॉग इन करे अपने वॉलेट को नेट बैंकिंग क्रेडिट कार्ड , डेबिट कार्ड या कैश मनी से रिचार्ज करे।
3. पेमेंट करने के लिए आप एन एफ सी, क्यूआर कोड , एस एमएस या इंटरनेट का प्रयोग कर सकते है।

कुछ लोकप्रिय मोबाईल वॉलेट एप !
पेटीएम - यह युवाओं अत्यधिक लोकप्रिय (सेमि-क्लोज्ड) वॉलेट है, इसके द्वारा आप बैंक ट्रांजेक्शन कर सकते हैं, अपने मित्र को पैसे भेज सकते है , शॉपिंग कर सकते है, बिल पेमेंट क्र सकते है । इसका एप एंड्रायड, आईओ एस, ब्लैकबेरी , विंडोज़ को सपोर्ट करता है।

एच डी ऍफ़ सी पेजैप - इस एप का इस्तेमाल ऑनलाइन पेमेंट, मनी ट्रान्सफर, बिल पेमेंट मोबाइल रिचार्ज , मूवी टिकेट खरीदने के लिए आदि में इसका प्रयोग कर सकते है। पे जैप का इस्तेमाल करना भुत ही आसान है इस एप को आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड क्र सकते है। इस एप के जरिये बस एक क्लिक और एक पिन डालकर ट्रांजेक्शन कर सकते हैं।

एस बी आई बडी - यह वॉलेट स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के द्वारा लांच किया गया है इस एप का इस्तेमाल ऑनलाइन शॉपिंग , मनी ट्रांसफर , होटल बुकिंग,  टिकेट बुकिंग कर सकते है। इस एप का प्रयोग कोई भी कर सकता है चाहे वो एस बी आई के कस्टमर हो या ना हो ।

बी एस एन ऐल स्पीड पे - यह कम्पनी इस ऐप के साथ स्पीड पे कार्ड जरी करती है जो एक डेबिट कार्ड की तरह काम करती है , आप किसी भी बीएसएनएल रिटेल आउटलेट से कैश देकर कार्डको रिचार्ज कर सकते हैं इस एप जरिये बैंक ट्रांजेक्शन , आसानी से कर सकते है। चुने हुए बैंको से कैश निकाल सकते हैं। स्पीड पे कार्ड का इस्तेमाल डेबिट कार्ड की तरह शॉपिंग करने में कर सकते है ।

आईसीआईसीआई पॉकेट्स - यह एप आईसी आईसी आई बैंक के द्वारा जरी किया गया है । इस एप की मदद से मोबाइल रिचार्ज बिल पेमेंट ऑनलाइन शॉपिंग, मनी ट्रांसफर की सुविधा देती है। इस एप की खासियत यह है कि इसकी मदद से आप किसी भी ईमेल आईडी , मोबाइल नंबर , फेसबुक फ्रेंड्स , बैंक अकॉउंट में पैसे ट्रांसफर किये जा सकते है।






Comments

Popular posts from this blog

गुप्त मोड के साथ निजी रूप से ब्राउज़ करना | Incognito Mode to browse privately

गुप्त मोड के साथ निजी रूप से ब्राउज़ करना यदि आप नहीं चाहते कि Google Chrome आपके द्वारा देखी गईं और डाउनलोड की गईं चीज़ों का रिकॉर्ड सहेजे, तो आप वेब पर गुप्त मोड में ब्राउज़ कर सकते हैं.

यूट्यूब के ऑफ़लाइन फीचर से देखे बिना इंटरनेट कनेक्शन के वीडियो । Watch youtube videos offline

दोस्तों यूट्यूब के वीडियो समुन्दर से तो आप परिचित ही हैं । जहाँ आप करोड़ों वीडियोज मुफ़्त देख सकते हैं। यूट्यूब के वीडियो समुन्दर में बॉलीवुड से लेकर टीवी सिरियल तक, हॉलीवुड से लेकर रेसलिंग तक, स्पोर्ट्स से लेकर मैजिक शो तक, लाखो, करोड़ो वीडियो देखने को मिल जाएंगी। बस इंटरनेट कनेक्शन होना चाहिए। अगर कोई वीडियो आपको पसन्द आ जाये और आप उसे बार-बार देखना चांहे , तो आप जितनी बार वीडियो स्ट्रीम करेंगे उतनी बार प्रति वीडियो के हिसाब से आपका डेटा ख़त्म होगा। जरा सोंचिये आपके मोबाइल MB डेटा एक बार कटे आप वीडियो को जितनी बार चांहे उतनी बार देखे तो कितना अच्छा होगा।  यस अब यूट्यूब एप्लीकेसन ऑफ़लाइन फीचर से वीडियो को एक बार डाउनलोड करो और जितनी बार चाहो उतनी बार देखो। 

IndPay एंड्रॉयड एप्लीकेसन सभी भारतीय बैंक ग्राहकों के लिए ।

IndPay के बारे में। IndPay एक बैंकिंग एंड्रॉयड ऍप्लिकेसन है, जो सभी भारतीय बैंको को सपोर्ट करता है।  यह ऍप्लिकेशन कहीं भी किसी भी समय भारतीय बैंक ग्राहकों के लिए बैंकिंग की सुविधा प्रदान करता है। जो भी बचत खाते वाले भारतीय बैंक ग्राहक  इंटरनेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग कर रहे हैं। वे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। जो ग्राहक इंटरनेट बैंकिंग नही कर रहे हैं। वे www.indianbank.net.in पर जाकर अपने ATM कार्ड का प्रयोग करके मोबाइल बैंकिंग के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं, और बहुत जल्द मोबाइल बैंकिंग के लिए सक्रिय हो जायेगें।