Skip to main content

कैसे क्यू आर कोड बनाएँ एंड्रॉयड मोबाइल से । How to Generate qr code from android mobile

How to Generate qr code from android mobile
QR कोड एक मशीनी पठनीय ऑप्टिकल लेबल है। जिसमे किसी सामग्री से सम्बंधित जानकारी संग्रहीत रहती है। QR कोड एक काले रंग का आड़े-तिरछे लाइन, बिंदुओं और सफेद पृष्ठ भूमि वाला चौकोर जैसा होता है। QR कोड तेजी से पठनीय और अधिक सग्रहण झमता के कारण जल्दी लोकप्रिय हो गयी। QR कोड को स्मार्ट फोन के कैमरों एवं स्कैनरो द्वारा आसानी से पढ़ा जा सजता है। QR कोड को आसानी से स्मार्ट फोन से बारकोड ऍप्लिकेसन के द्वारा जनरेट किया जा सकता है। QR कोड का चलन समाचार पत्रो में उत्पादों के विज्ञापनों एवं उपभोक्ता उत्पादों में दिन प्रतिदिन बढ़ता चला जा रहा है। स्मार्ट फोन में URL टाइप करने की अपेक्षा QR कोड में संग्रहीत URL जल्दी से एक्सेस कर सकते हैं। 

एंड्रॉयड मोबाइल से QR कोड बनाना
  • एंड्रॉयड मोबाइल से QR कोड बनाने के लिए सबसे पहले एंड्रॉयड फोन को इंटरनेट से जोड़े।

  • गूगल प्ले स्टोर "BARCODE READER/GENERATOR" ऍप्लिकेसन खोजें।
  • इनस्टॉल लिंक पर टच करें।
  • ऍप्लिकेसन इंस्टॉल होने के बाद ऍप्लिकेसन खोलें।

  • ऍप्लिकेसन के ड्राप डाउन मेनू में टेक्स्ट पर टच करें।

  • आप जिस विषय पर बारकोड बनाना चाहिए हैं। उसका विकल्प चुनें।
जैसे - यदि आप बारकोड में वेबसाइट का URL संग्रहीत करना चाहते हैं। तो ड्राप डाउन मेनू से URL सेलेक्ट करें। 
  • टेक्स्ट बॉक्स में वेबसाइट का URL डाले।
  • जनरेट बटन पर टच करें।

  • नीचे दिए Save बटन पर टच करें। 
  • आपका बारकोड संग्रहीत हो जायेगा।
ये भी जाने।
यदि आप अपना एंड्रॉयड फोन सिर्फ बारकोड को पढ़ने के लिए इस्तेमाल करना चाहते है तो आप अपने एंड्रॉयड मोबाइल में प्री इंस्टॉल कैमरे से बारकोड पढ़ सकते हैं।

पहले कैमरा खोले।
फिर चित्र में दिखाए गए जैसे QR कोड पर टच करें।

Comments

Popular posts from this blog

गुप्त मोड के साथ निजी रूप से ब्राउज़ करना | Incognito Mode to browse privately

गुप्त मोड के साथ निजी रूप से ब्राउज़ करना यदि आप नहीं चाहते कि Google Chrome आपके द्वारा देखी गईं और डाउनलोड की गईं चीज़ों का रिकॉर्ड सहेजे, तो आप वेब पर गुप्त मोड में ब्राउज़ कर सकते हैं.

यूट्यूब के ऑफ़लाइन फीचर से देखे बिना इंटरनेट कनेक्शन के वीडियो । Watch youtube videos offline

दोस्तों यूट्यूब के वीडियो समुन्दर से तो आप परिचित ही हैं । जहाँ आप करोड़ों वीडियोज मुफ़्त देख सकते हैं। यूट्यूब के वीडियो समुन्दर में बॉलीवुड से लेकर टीवी सिरियल तक, हॉलीवुड से लेकर रेसलिंग तक, स्पोर्ट्स से लेकर मैजिक शो तक, लाखो, करोड़ो वीडियो देखने को मिल जाएंगी। बस इंटरनेट कनेक्शन होना चाहिए। अगर कोई वीडियो आपको पसन्द आ जाये और आप उसे बार-बार देखना चांहे , तो आप जितनी बार वीडियो स्ट्रीम करेंगे उतनी बार प्रति वीडियो के हिसाब से आपका डेटा ख़त्म होगा। जरा सोंचिये आपके मोबाइल MB डेटा एक बार कटे आप वीडियो को जितनी बार चांहे उतनी बार देखे तो कितना अच्छा होगा।  यस अब यूट्यूब एप्लीकेसन ऑफ़लाइन फीचर से वीडियो को एक बार डाउनलोड करो और जितनी बार चाहो उतनी बार देखो। 

IndPay एंड्रॉयड एप्लीकेसन सभी भारतीय बैंक ग्राहकों के लिए ।

IndPay के बारे में। IndPay एक बैंकिंग एंड्रॉयड ऍप्लिकेसन है, जो सभी भारतीय बैंको को सपोर्ट करता है।  यह ऍप्लिकेशन कहीं भी किसी भी समय भारतीय बैंक ग्राहकों के लिए बैंकिंग की सुविधा प्रदान करता है। जो भी बचत खाते वाले भारतीय बैंक ग्राहक  इंटरनेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग कर रहे हैं। वे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। जो ग्राहक इंटरनेट बैंकिंग नही कर रहे हैं। वे www.indianbank.net.in पर जाकर अपने ATM कार्ड का प्रयोग करके मोबाइल बैंकिंग के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं, और बहुत जल्द मोबाइल बैंकिंग के लिए सक्रिय हो जायेगें।