Skip to main content

जाने कैसे पायें यूनिक इ-मेल एड्रेस मुफ़्त में । How to get unique e-mail address for free


क्या आप इंजीनियर हैं और आप ईमेल एड्रेस जैसे - username@email.com यूज करते हैं, यदि हाँ तो अब बदल लीजिये अपना ई-मेल और पाएं अपने प्रोफेशन से जुड़े ईमेल एड्रेस जैसे - आप इंजीनियर हैं तो username@engineer.com, यदि आप डॉ. है तो username@dr.com या आप कंसलटेंट हैं तो username@consultant.com ऐसे ही ढेरो ईमेल डोमेन उपलब्ध वो भी फ्री। हाँ आज हम बात कर रहे हैं, ई संचार के लिए सबसे ज्यादा प्रयुक्त होने वाले ईमेल की जो आज के युग में लोगो के लिए एक खास पहचान बनाती है। विजिटिंग कार्ड हुआ या आप कोई फॉर्म फिलअप कर रहे है। आज के दौर में हर जगह आपका ईमेल एड्रेस काम आता है। अगर आपका ईमेल एड्रेस आपके प्रोफेशन पर फिट बैठता हो तो, यह आपका एक्सप्रेशन और बढा सकता है। अब चुनिए  200 डोमेन नेम से अपना यूनिक ईमेल एड्रेस www.mail.com पर और बनाये अपने प्रोफेशन को और भी शानदार।


www.mail.com के बारे में !
mail.com अपने उपयोगकर्त्ता को बिना कीमत पर 200 से अधिक डोमेन के साथ वांछित पते पर चयन के लिए देती है। उपयोगकर्त्ता जो अपने प्रोफेशन के संचार के लिए ईमेल एड्रेस चाहते हैं, वे ढेरो रेंज में प्रोफेशनली डोमेन चुन सकते है।
जैसे - doctor.com, financier.com, publicist.com, engineer.com, or consultant.com
सभी ईमेल एड्रेस पूर्णतः मुफ़्त है।

mail.com पोर्टल के बारे में !
mail.com पोर्टल मनोरंजन, राजनीति, खेल, स्वास्थ्य, विज्ञान, और प्रोधोगिकी, करियर, डेटिंग और अचल सम्पत्ति सहित सामग्री श्रेणियों की एक बड़ी स्पेक्ट्रम को कवर , दुनिया भर में समाचार प्रस्तुत करता है।
ज्यादा जानकारी के लिए mail.com पर जाएं।

कैसे पाएं यूनिक ई मेल एड्रेस
ईमेल रजिट्रेशन के लिए वेब ब्राउज़र खोलिए।
url address में  http://www.mail.com/email/  टाइप कीजिये।
चित्र में दिखाए गए की तरह free sign up पर क्लिक करें।

अपना इमेल एड्रेस चुने, मांगे गए विवरण की जानकारी दीजिये टर्म एंड कंडीशन स्वीकार कीजिये, सबमिट कीजिये।

नोट - url टाइप करने से पहले सुनिश्चित कर लें कि आपका वेब ब्राउज़र  जावा एनेबल्ड है। सबमिट करने से पहले प्राइवेसी पॉलिसी, टर्म एंड कंडीशन को भली भाँति पढ़ ले ।

Comments

Popular posts from this blog

यूट्यूब के ऑफ़लाइन फीचर से देखे बिना इंटरनेट कनेक्शन के वीडियो । Watch youtube videos offline

दोस्तों यूट्यूब के वीडियो समुन्दर से तो आप परिचित ही हैं । जहाँ आप करोड़ों वीडियोज मुफ़्त देख सकते हैं। यूट्यूब के वीडियो समुन्दर में बॉलीवुड से लेकर टीवी सिरियल तक, हॉलीवुड से लेकर रेसलिंग तक, स्पोर्ट्स से लेकर मैजिक शो तक, लाखो, करोड़ो वीडियो देखने को मिल जाएंगी। बस इंटरनेट कनेक्शन होना चाहिए। अगर कोई वीडियो आपको पसन्द आ जाये और आप उसे बार-बार देखना चांहे , तो आप जितनी बार वीडियो स्ट्रीम करेंगे उतनी बार प्रति वीडियो के हिसाब से आपका डेटा ख़त्म होगा। जरा सोंचिये आपके मोबाइल MB डेटा एक बार कटे आप वीडियो को जितनी बार चांहे उतनी बार देखे तो कितना अच्छा होगा।  यस अब यूट्यूब एप्लीकेसन ऑफ़लाइन फीचर से वीडियो को एक बार डाउनलोड करो और जितनी बार चाहो उतनी बार देखो। 

जाने कैसे बनाये अपने स्मार्ट फोन को वायरलेस माउस और कीबोर्ड

अगर आप वायर्ड माउस से ऊब चुके हैं, और वायरलेस माउस खरीदना चाहते हैं, तो क्यों ना आप अपने स्मार्ट फोन को ही वायरलेस माउस और कीबोर्ड बना दें। और दूर बैठे ही उंगलियो से अपने लैपटॉप को कंट्रोल करें। इसका एक और फायदा यह है कि आपको अलग से माउस कैरी करना नही पड़ेगा।

एंड्रॉयड मोबाइल से कैसे ले स्नैपशॉट । How to take snapshot from android mobile

मित्रों एंड्रॉयड स्मार्ट मोबाइल फोन का यूँ ही नही युवाओं में क्रेज बढ़ा बल्कि इसके अनेक खासियत की वजह से युवाओं में एंड्रॉयड का क्रेज है । इसी तरह इसकी एक और खासियत है , जिससे आप अपने एंड्रॉयड मोबाइल के स्क्रीन का स्नैपशॉट ले सकते है । यदि आप फेसबुक या दूसरे सोशल साईट सर्फ कर रहे है और आप कोई फ़ोटो को sd कार्ड में सेव करना चाहते है। या कोई आर्टिकल सेव करना चाहते है या स्टूडेंट स्टडी मटेरियल सेव करना चाहते हैं, तो स्नैपशॉट आपके काम आ सकता है और आप फटाफट स्क्रीन का स्नैपशॉट ले सकते है । स्नैपशॉट PNG फॉर्मेट में आपके मोबइल के स्क्रीन रेज्युलेसन की झमता में सेव हो जायेगी।