Skip to main content

एंड्रॉयड मोबाइल से कैसे ले स्नैपशॉट । How to take snapshot from android mobile

http://techtovillage.blogspot.in/
मित्रों एंड्रॉयड स्मार्ट मोबाइल फोन का यूँ ही नही युवाओं में क्रेज बढ़ा बल्कि इसके अनेक खासियत की वजह से युवाओं में एंड्रॉयड का क्रेज है । इसी तरह इसकी एक और खासियत है , जिससे आप अपने एंड्रॉयड मोबाइल के स्क्रीन का स्नैपशॉट ले सकते है । यदि आप फेसबुक या दूसरे सोशल साईट सर्फ कर रहे है और आप कोई फ़ोटो को sd कार्ड में सेव करना चाहते है। या कोई आर्टिकल सेव करना चाहते है या स्टूडेंट स्टडी मटेरियल सेव करना चाहते हैं, तो स्नैपशॉट आपके काम आ सकता है और आप फटाफट स्क्रीन का स्नैपशॉट ले सकते है । स्नैपशॉट PNG फॉर्मेट में आपके मोबइल के स्क्रीन रेज्युलेसन की झमता में सेव हो जायेगी।

स्नैपशॉट लेने का तरीका 
एंड्रॉयड फोन में स्नैपशॉट लेने का तरीका बेहद ही आसान है, इसके लिए आपको न किसी ऑप्शन में जाना है और न ही कोई सेटिंग बदलनी है । बस दिखाए गए चित्र का अनुसरण करे  और नियम का अनुसरण करें ।

आपके एंड्रॉयड मोबाइल में दायें या बायें तीन बटन होंगे दो वोल्यूम बटन और एक पॉवर बटन । वोल्यूम बटन में एक हाई वोल्यूम बटन और दूसरा लो वोल्यूम बटन होगा। हाई वोल्यूम छोड़ दीजिये, लो वोल्यूम बटन और पॉवर बटन को एक साथ 2 सेकेण्ड तक दबाइये एंड्रॉयड मोबाइल स्नैपशॉट ले लेगा।

एडवांटेज - स्नैपशॉट का प्रयोग करके आप अपना डेटा चार्ज कम कर सकते हैं। अगर आप कोई फ़ोटो डाउनलोड करते है या पीडीएफ , टेक्स्ट फ़ाइल डाउनलोड करते है, तो फ़ाइल की जो साइज़ होगी उससे कहीं ज्यादा आपका डेटा चार्ज होगा फ़ाइल डाउनलोड होने में भी समय लगता है। इसके विपरीत अगर आप स्नैपशॉट लेते हैं, तो आपके डेटा खर्च नही होगा।

नोट-  स्नैपशॉट से फ़ाइल का ओरिजिनल फॉर्मेट नही आता है।  आप स्नैपशॉट उसी आर्टिकल या फोटो का ले सकते है , जो स्क्रीन पर दिखाई दे रही हो, जिस फ़ाइल को डाउनलोड के लिए लिंक दिया हो और उसका डिस्प्ले स्क्रीन पर न हो उसका स्क्रीन शॉट आप नही ले सकते है।

टिप - इमेज का स्नैपशॉट लेते समय शयन रखे की इमेज का डिस्प्ले फुल स्क्रीन पर हो तभी स्नैपशॉट अच्छी क्वालिटी की आएगी। आर्टिकल या स्टडी मैटेरियल का पेज बड़ा हो तो आप पेज को कई भागो में बाँट कर स्नैपशॉट ले सकते हैं।

आपके सुझाव आमन्त्रित है।

Comments

Popular posts from this blog

यूट्यूब के ऑफ़लाइन फीचर से देखे बिना इंटरनेट कनेक्शन के वीडियो । Watch youtube videos offline

दोस्तों यूट्यूब के वीडियो समुन्दर से तो आप परिचित ही हैं । जहाँ आप करोड़ों वीडियोज मुफ़्त देख सकते हैं। यूट्यूब के वीडियो समुन्दर में बॉलीवुड से लेकर टीवी सिरियल तक, हॉलीवुड से लेकर रेसलिंग तक, स्पोर्ट्स से लेकर मैजिक शो तक, लाखो, करोड़ो वीडियो देखने को मिल जाएंगी। बस इंटरनेट कनेक्शन होना चाहिए। अगर कोई वीडियो आपको पसन्द आ जाये और आप उसे बार-बार देखना चांहे , तो आप जितनी बार वीडियो स्ट्रीम करेंगे उतनी बार प्रति वीडियो के हिसाब से आपका डेटा ख़त्म होगा। जरा सोंचिये आपके मोबाइल MB डेटा एक बार कटे आप वीडियो को जितनी बार चांहे उतनी बार देखे तो कितना अच्छा होगा।  यस अब यूट्यूब एप्लीकेसन ऑफ़लाइन फीचर से वीडियो को एक बार डाउनलोड करो और जितनी बार चाहो उतनी बार देखो। 

जाने कैसे बनाये अपने स्मार्ट फोन को वायरलेस माउस और कीबोर्ड

अगर आप वायर्ड माउस से ऊब चुके हैं, और वायरलेस माउस खरीदना चाहते हैं, तो क्यों ना आप अपने स्मार्ट फोन को ही वायरलेस माउस और कीबोर्ड बना दें। और दूर बैठे ही उंगलियो से अपने लैपटॉप को कंट्रोल करें। इसका एक और फायदा यह है कि आपको अलग से माउस कैरी करना नही पड़ेगा।