Skip to main content

कैसे देखे एंड्रॉयड मोबाइल का IMEI नम्बर, wi-fi MAC एड्रेस, IP एड्रेस | How to see IMEI number, WI-FI MAC address, IP address of Android Mobile


क्या है IMEI नम्बर ?
इंटरनेशनल मोबाइल इक्विपमेंट इडेन्टिटी सन्झेप में ( IMEI) नम्बर संख्यात्मक मोबाइल उपकरण संख्या होती है। प्रत्येक मोबाइल के लिए IMEI नम्बर अलग-अलग होते हैं। लेकिन प्रत्येक मोबाइल का IMEI नम्बर 15 अंको का होता है। IMEI नम्बर मोबाइल उपकरण मॉडल, मूल और डिवाइस का सीरियल नम्बर का संयुक्त रूप होता है।


कैसे देखे IMEI नम्बर ?
IMEI नम्बर को आप चार तरीको से देख सकते हैं।

तरीका 1. जब हम कोई नया फोन खरीदते हैं। तो फोन के साथ हमे फोन का एसेसरीज चार्जर, हेडफोन, डेटा केबल इत्यादि मिलता है। और हम फोन खरीदने का बिल तो जरूर लेते हैं।

  • IMEI नम्बर देखने के लिए फोन बॉक्स के पीछे देखे आपको फोन जुड़े सामान्य के साथ-साथ IMEI नम्बर भी मिल जायेगा।
  • आपके द्वारा प्राप्त किये गए खरीदारी बिल में IMEI अंकित होगा।
तरीका 2. यदि मोबाइल परचेजिंग बिल खो जाये और आप मोबाइल बॉक्स को कूड़े में डाल दिया हो तो आपको IMEI नम्बर देखना हुआ तो अपने फोन से *#06# डायल करें IMEI नम्बर स्क्रीन पर आ जायेगा।

तरीका 3. तीसरे तरीके से IMEI नम्बर देखने के लिए अपने एंड्रॉयड मोबाइल के मेनू में जाएं।
फिर Setting में जाएं।
नीचे About Phone में जाएं।
Status में जाएं।
IMEI Information में जाएं।
IMEI नम्बर दिख जायेगा।

तरीका 4. यह तरीका सबसे उत्तम तरीका है। क्योंकि यदि आपके फोन का परचेज बिल खो जाये, और आपका मोबाइल ख़राब हो जाये फिर भी आप अपने मोबाइल का IMEI नम्बर देख सकते हैं।
इस तरीके से  IMEI नम्बर देखने के लिए बैट्री कवर निकाले, बैट्री निकाले और मोबाइल में लगे स्टीकर में IMEI नम्बर देखे।


WI-FI MAC एड्रेस क्या है ?
मीडिया एक्सेस कण्ट्रोल एड्रेस संझेप में (MAC) फिजिकल नेटवर्क पर संचार के लिए नेटवर्क इंटरफेस को सौंपा एक अद्वितीय पहचान कर्ता है।
MAC एड्रेस ईथरनेट और वाई-फाई सहित ज्यादातर IEEE 802 नेटवर्क प्रौधोगिकी के लिए एक नेटवर्क पटे के रूप में उपयोग किया जाता है
 MAC एड्रेस OSI Reference Model के Media Access Protocol Sublayer में उपयोग किया जाता है।

WI-FI MAC एड्रेस को कैसे देखें?
वाई-फाई MAC एड्रेस देखने के लिए एंड्रॉयड फोन के मेनू में जाएं।
फिर Setting में जाएं।
सेटिंग में नीचे दिए About Phone  में जायें।
About Phone के Status में जायें।
WI-FI MAC Aaddress देखें।
IP Address क्या है?
इंटरनेट प्रोटोकॉल संझेप में (IP) एड्रेस एक संख्यात्मक लेबल है, जो अपने नोड्स के बीच संचार के लोए इंटेरनेट प्रोटोकॉल ला प्रयोग करने वाले कम्प्यूटर नेटवर्क में में भाग ले रजे डिवाइसेस को आवंटित किया जाता है। IP एड्रेस मुख्य रूप से दो तरह का कार्य करता है। पहला नेटवर्क इंटरफेस पहचान दूसरा स्थान परिचयन।

IP एड्रेस को कैसे देखें?
IP एड्रेस देखने के लिए कृपया अपने एंड्रॉयड फोन में डेटा चालू कर ले।
एंड्रॉयड मोबाइल के मेनू में जायें।
Setting में जायें।
Ssetting में  about phone में जायें।
About Phone के Status में जायें।
IP एड्रेस देखें।

Comments

Popular posts from this blog

यूट्यूब के ऑफ़लाइन फीचर से देखे बिना इंटरनेट कनेक्शन के वीडियो । Watch youtube videos offline

दोस्तों यूट्यूब के वीडियो समुन्दर से तो आप परिचित ही हैं । जहाँ आप करोड़ों वीडियोज मुफ़्त देख सकते हैं। यूट्यूब के वीडियो समुन्दर में बॉलीवुड से लेकर टीवी सिरियल तक, हॉलीवुड से लेकर रेसलिंग तक, स्पोर्ट्स से लेकर मैजिक शो तक, लाखो, करोड़ो वीडियो देखने को मिल जाएंगी। बस इंटरनेट कनेक्शन होना चाहिए। अगर कोई वीडियो आपको पसन्द आ जाये और आप उसे बार-बार देखना चांहे , तो आप जितनी बार वीडियो स्ट्रीम करेंगे उतनी बार प्रति वीडियो के हिसाब से आपका डेटा ख़त्म होगा। जरा सोंचिये आपके मोबाइल MB डेटा एक बार कटे आप वीडियो को जितनी बार चांहे उतनी बार देखे तो कितना अच्छा होगा।  यस अब यूट्यूब एप्लीकेसन ऑफ़लाइन फीचर से वीडियो को एक बार डाउनलोड करो और जितनी बार चाहो उतनी बार देखो। 

जाने कैसे बनाये अपने स्मार्ट फोन को वायरलेस माउस और कीबोर्ड

अगर आप वायर्ड माउस से ऊब चुके हैं, और वायरलेस माउस खरीदना चाहते हैं, तो क्यों ना आप अपने स्मार्ट फोन को ही वायरलेस माउस और कीबोर्ड बना दें। और दूर बैठे ही उंगलियो से अपने लैपटॉप को कंट्रोल करें। इसका एक और फायदा यह है कि आपको अलग से माउस कैरी करना नही पड़ेगा।

एंड्रॉयड मोबाइल से कैसे ले स्नैपशॉट । How to take snapshot from android mobile

मित्रों एंड्रॉयड स्मार्ट मोबाइल फोन का यूँ ही नही युवाओं में क्रेज बढ़ा बल्कि इसके अनेक खासियत की वजह से युवाओं में एंड्रॉयड का क्रेज है । इसी तरह इसकी एक और खासियत है , जिससे आप अपने एंड्रॉयड मोबाइल के स्क्रीन का स्नैपशॉट ले सकते है । यदि आप फेसबुक या दूसरे सोशल साईट सर्फ कर रहे है और आप कोई फ़ोटो को sd कार्ड में सेव करना चाहते है। या कोई आर्टिकल सेव करना चाहते है या स्टूडेंट स्टडी मटेरियल सेव करना चाहते हैं, तो स्नैपशॉट आपके काम आ सकता है और आप फटाफट स्क्रीन का स्नैपशॉट ले सकते है । स्नैपशॉट PNG फॉर्मेट में आपके मोबइल के स्क्रीन रेज्युलेसन की झमता में सेव हो जायेगी।