Skip to main content

जाने iSwipe की मदद से कैसे बनाये एंड्रॉयड मोबाइल को और भी ज्यादा स्मार्ट । How to enable iSwipe for use faster android mobile




इस तरीके को अपना कर अब और तेजी से एक्सेस कर सकेंगे एंड्रॉयड एप्लीकेसन बिना मेनू खोले।
हम जब एंड्रॉयड फोन पर कोई एप्लीकेसन चला रहे होते है। तब हमें  किसी दूसरे एप्लीकेसन खोलने की खोलने जरूरत पड़े तो हम पहले एप्लीकेसन को बिना बन्द किये दूसरा एप्लीकेसन खोल सकते है। इसके लिए हमे पहले होम बटन टच करना होगा फिर स्क्रीन पर दिए मेनू बटन को टच करना होगा उसके बाद जो एप्लीकेसन हमे खोलना है उस एप्लीकेसन को टच करना होगा।

जैसे - अगर हम फेसबुक एप्लीकेसन चला रहे हैं। और हमे ब्राउज़र को खोलना  हुआ तो हम पहले होम बटन खोलेंगे फिर मेनू बटन टच करना होगा उसके बाद मेनू में ब्राउज़र एप्लीकेसन टच करना होगा।
एंड्रॉयड में तो एडवांटेज तो है कि हम पहला एप्लीकेसन बन्द किये बिना दूसरा , तीसरा एप्लीकेसन भी खोल सकते हैं। लेकिन इस एडवांटेज को कैसे मोर एडवांटेज बनाये कैसे चलो अब संस्पेंस खत्म करते हैं। हम बात कर रहे हैं , बिना होम बटन टच किये और बिना मेनू में गए दूसरा एप्लीकेसन कैसे खोले। मतलब अब आप iSwipe की मदद से एक एप्लीकेसन से डायरेक्ट दूसरे एप्लीकेसन में जा सकते हैं और फिर मेनू खोले बिना वापस पहले ऍप्लिकेसन पर आ सकते हैं।

इसके लिए आपको iSwipe एनेबल करना होगा फिर आप ऊँगली से स्क्रीन को दांये या बांये ऊपर की और स्विप करके टूल बॉक्स, रिसेंट एप्लीकेसन, आल एप्लीकेसन को एक्सेस कर सकते है। iSwipe को इनेबल करने का तरीका नीचे हम बता रहे हैं।

iSwipe एनेबल करने का तरीका ।
1. सबसे पहले आप मोबाइल का  स्क्रीन लॉक खोलिए ।
2. एप्लीकेसन मेनू खोलें।
3. क्लीन मास्टर (clean master) एप्लीकेसन खोलिए एप्लीकेसन न हो तो गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर लीजिये।
3. चित्र में दिखाए गए ME ऑप्शन टच कीजिये।
4. सेटिंग में जाइये।
5. iSwipe ऑन कीजिये।
दिये गए चित्रो का पालन करें ।






iSwipe इस्तेमाल करने का तरीका। 
iSwipe इस्तेमाल करने का तरीका बेहद आसान है। जब आप किसी एप्लीकेसन पर कार्य कर रहे होते हैं तो दूसरे एप्लीकेसन पर जाने के लिए  नीचे दायें या बाये कोने पर ऊँगली रखिये और उसके  विपरीत ऊपर कोने की ओर ऊँगली खिसका दो रीसेंट एप्लीकेसन खुल जायेगा ।

नोट - कुछ अप्लिकेसन पर कार्य करते वक्त iSwipe कार्य नही करता है 
जैसे - Google play store।

एडवांटेज - iSwipe का फायदा उन लोगो को ज्यादा हो सकता जिनके मोबाइल के ऑप्शन, होम, बैक, टच बटन कार्य न कर रहे हों । iSwipe की मदद से सारे एप्लीकेसन एक्सेस कर सकते हैं ।

Comments

Popular posts from this blog

यूट्यूब के ऑफ़लाइन फीचर से देखे बिना इंटरनेट कनेक्शन के वीडियो । Watch youtube videos offline

दोस्तों यूट्यूब के वीडियो समुन्दर से तो आप परिचित ही हैं । जहाँ आप करोड़ों वीडियोज मुफ़्त देख सकते हैं। यूट्यूब के वीडियो समुन्दर में बॉलीवुड से लेकर टीवी सिरियल तक, हॉलीवुड से लेकर रेसलिंग तक, स्पोर्ट्स से लेकर मैजिक शो तक, लाखो, करोड़ो वीडियो देखने को मिल जाएंगी। बस इंटरनेट कनेक्शन होना चाहिए। अगर कोई वीडियो आपको पसन्द आ जाये और आप उसे बार-बार देखना चांहे , तो आप जितनी बार वीडियो स्ट्रीम करेंगे उतनी बार प्रति वीडियो के हिसाब से आपका डेटा ख़त्म होगा। जरा सोंचिये आपके मोबाइल MB डेटा एक बार कटे आप वीडियो को जितनी बार चांहे उतनी बार देखे तो कितना अच्छा होगा।  यस अब यूट्यूब एप्लीकेसन ऑफ़लाइन फीचर से वीडियो को एक बार डाउनलोड करो और जितनी बार चाहो उतनी बार देखो। 

जाने कैसे बनाये अपने स्मार्ट फोन को वायरलेस माउस और कीबोर्ड

अगर आप वायर्ड माउस से ऊब चुके हैं, और वायरलेस माउस खरीदना चाहते हैं, तो क्यों ना आप अपने स्मार्ट फोन को ही वायरलेस माउस और कीबोर्ड बना दें। और दूर बैठे ही उंगलियो से अपने लैपटॉप को कंट्रोल करें। इसका एक और फायदा यह है कि आपको अलग से माउस कैरी करना नही पड़ेगा।

एंड्रॉयड मोबाइल से कैसे ले स्नैपशॉट । How to take snapshot from android mobile

मित्रों एंड्रॉयड स्मार्ट मोबाइल फोन का यूँ ही नही युवाओं में क्रेज बढ़ा बल्कि इसके अनेक खासियत की वजह से युवाओं में एंड्रॉयड का क्रेज है । इसी तरह इसकी एक और खासियत है , जिससे आप अपने एंड्रॉयड मोबाइल के स्क्रीन का स्नैपशॉट ले सकते है । यदि आप फेसबुक या दूसरे सोशल साईट सर्फ कर रहे है और आप कोई फ़ोटो को sd कार्ड में सेव करना चाहते है। या कोई आर्टिकल सेव करना चाहते है या स्टूडेंट स्टडी मटेरियल सेव करना चाहते हैं, तो स्नैपशॉट आपके काम आ सकता है और आप फटाफट स्क्रीन का स्नैपशॉट ले सकते है । स्नैपशॉट PNG फॉर्मेट में आपके मोबइल के स्क्रीन रेज्युलेसन की झमता में सेव हो जायेगी।