Skip to main content

कैसे तेज टाइप करे हिंदी एंड्रॉयड मोबाइल से।

Google Hindi Input

आज के इंटरनेट युग में हर उम्र के लोग सोशल साईट से जुड़े हैं। हर कोई अपने विचार सोशल साईट के जरिये लोगो तक पंहुचाना चाहते हैं। आम लोग से लेकर खास तक सभी सोशल साईट पर पोस्ट अपडेट करना हो या ईमेल मैसेजिंग करना हो सभी अपने स्मार्ट फोन का उपयोग करते हैं। अगर हम पोस्ट अपने  भाषा में करते है तो हमारा पोस्ट और रुचिकर हो जाता है, क्योंकि अगर हम कोई भी लेख या विचार को लिखने के लिए अपने भाषा का प्रयोग करते हैं, तो हम उसे और बेहतर ढंग से लिख सकते हैं। लेकिन लिखने के लिए सबसे महत्वपूर्ण है 'कीबोर्ड' जिसकी मदद से हम डेटा इनपुट करते हैं। हिन्दी टाइपिंग के लिए हिंदी कीबोर्ड उपलब्ध है, फिर भी अंग्रेजी अक्षर टाइप करना हिंदी अक्षर टाइप करने की अपेक्षा आसान है। इसीलिए हम हिंदी भाषा को अंग्रेजी कीबोर्ड से टाइप करते हैं। 
जैसे - यदि हमे 'नमस्ते' टाइप करना हुआ तो हम अंग्रेजी कीबोर्ड से 'NMSTE' टाइप करते हैं।
सोंचो अगर हम अंग्रेजी की बोर्ड से 'NMSTE' टाइप करे और वह हिंदी में नमस्ते टाइप हो तो हमारा टाइपिंग स्पीड और बढ़ जायेगा और हम हिंदी आसानी से टाइप कर सकेंगे।

डाऊनलोड करें 'google hindi input' कीबोर्ड ऍप्लिकेसन की और हिंदी टाइपिंग आसान बनाये।

Google Hindi Input के बारे में - गूगल हिंदी इनपुट हिंदी भाषी भारतीयो के लिए बनाया गया की बोर्ड है। जिसकी मदद से आप मैसेज, सोशल साईट अपडेटिंग या इमेल्स कम्पोजिंग हिंदीइ एंड्रॉयड मोबाइल से कर सकते हैं।
यदि आपके फोन में 'नमस्ते' ठीक से पढ़  सकते हैं तो आप गूगल हिंदी इनपुट इंस्टॉल करके यूज़ कर सकते हैं।
google hindi input डाउनलोड करने के लिए अपने एंड्रॉयड फोन के मेनू में जाये।
Google Play Store ऍप्लिकेसन को टच करें।
सर्च बॉक्स में google hindi input टाइप करें।
install करें।

कैसे तेज टाइप करे हिंदी?
Google Hindi Input
Click here for change transliteration

चित्र में दिखाए की तरह टॉगल बटन "a->अ" को टच करके हिंदी ट्रांसलेशन मोड ऑन करें।
हिंदी ट्रांसलेशन मोड में आप हिंदी शब्द को इंग्लिश अक्षर में टाइप कर सकते हैं।
उदाहरण के लिए "hindi" टाइप करने पर आउटपुट "हिंदी" आएगा।


Comments

Popular posts from this blog

यूट्यूब के ऑफ़लाइन फीचर से देखे बिना इंटरनेट कनेक्शन के वीडियो । Watch youtube videos offline

दोस्तों यूट्यूब के वीडियो समुन्दर से तो आप परिचित ही हैं । जहाँ आप करोड़ों वीडियोज मुफ़्त देख सकते हैं। यूट्यूब के वीडियो समुन्दर में बॉलीवुड से लेकर टीवी सिरियल तक, हॉलीवुड से लेकर रेसलिंग तक, स्पोर्ट्स से लेकर मैजिक शो तक, लाखो, करोड़ो वीडियो देखने को मिल जाएंगी। बस इंटरनेट कनेक्शन होना चाहिए। अगर कोई वीडियो आपको पसन्द आ जाये और आप उसे बार-बार देखना चांहे , तो आप जितनी बार वीडियो स्ट्रीम करेंगे उतनी बार प्रति वीडियो के हिसाब से आपका डेटा ख़त्म होगा। जरा सोंचिये आपके मोबाइल MB डेटा एक बार कटे आप वीडियो को जितनी बार चांहे उतनी बार देखे तो कितना अच्छा होगा।  यस अब यूट्यूब एप्लीकेसन ऑफ़लाइन फीचर से वीडियो को एक बार डाउनलोड करो और जितनी बार चाहो उतनी बार देखो। 

जाने कैसे बनाये अपने स्मार्ट फोन को वायरलेस माउस और कीबोर्ड

अगर आप वायर्ड माउस से ऊब चुके हैं, और वायरलेस माउस खरीदना चाहते हैं, तो क्यों ना आप अपने स्मार्ट फोन को ही वायरलेस माउस और कीबोर्ड बना दें। और दूर बैठे ही उंगलियो से अपने लैपटॉप को कंट्रोल करें। इसका एक और फायदा यह है कि आपको अलग से माउस कैरी करना नही पड़ेगा।

एंड्रॉयड मोबाइल से कैसे ले स्नैपशॉट । How to take snapshot from android mobile

मित्रों एंड्रॉयड स्मार्ट मोबाइल फोन का यूँ ही नही युवाओं में क्रेज बढ़ा बल्कि इसके अनेक खासियत की वजह से युवाओं में एंड्रॉयड का क्रेज है । इसी तरह इसकी एक और खासियत है , जिससे आप अपने एंड्रॉयड मोबाइल के स्क्रीन का स्नैपशॉट ले सकते है । यदि आप फेसबुक या दूसरे सोशल साईट सर्फ कर रहे है और आप कोई फ़ोटो को sd कार्ड में सेव करना चाहते है। या कोई आर्टिकल सेव करना चाहते है या स्टूडेंट स्टडी मटेरियल सेव करना चाहते हैं, तो स्नैपशॉट आपके काम आ सकता है और आप फटाफट स्क्रीन का स्नैपशॉट ले सकते है । स्नैपशॉट PNG फॉर्मेट में आपके मोबइल के स्क्रीन रेज्युलेसन की झमता में सेव हो जायेगी।