Skip to main content

जाने कैसे बनाये अपने स्मार्ट फोन को वायरलेस माउस और कीबोर्ड


अगर आप वायर्ड माउस से ऊब चुके हैं, और वायरलेस माउस खरीदना चाहते हैं, तो क्यों ना आप अपने स्मार्ट फोन को ही वायरलेस माउस और कीबोर्ड बना दें। और दूर बैठे ही उंगलियो से अपने लैपटॉप को कंट्रोल करें। इसका एक और फायदा यह है कि आपको अलग से माउस कैरी करना नही पड़ेगा।

Remote Mouse turns your mobile phone or tablet into a wireless user-friendly remote control for your computer.
अपने स्मार्ट फोन पर रिमोट माउस नाम का ऍप्लिकेशन उनलोड करे और स्मार्ट फोन को वायरलेस रिमोट माउस में बदल दें। यह ऍप्लिकेशन बहुत कम समय में सेटअप हो जाता है। यह ऍप्लिकेशन एंड्रॉयड, विंडोज और आईओएस तीनो के लिए उपलब्ध है। एंड्रॉयड यूजर प्ले स्टोर और www.remotemouse.net से रिमोट माउस ऍप्लिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं। iphone/iPad यूजर itunes.apple.com से ऍप्लिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं। विंडोज फोन यूजर windowsphone.com से ऍप्लिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं।
यूजर www.remotemouse.net से भी ऍप्लिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं।

फीचर्स :
  • असली माउस की तरह उपयोग करें
  • कई खुबियों वाला ट्रैकपैड
  • मल्टी-टच इशारें
  • लैंडस्कोप मोड में कीबोर्ड कार्य (अनलॉक करने की जरूरत पड़ेगी)
  • की कॉम्बिनेशन इनपुट
  • मीडिया रिमोट पैनल (अनलॉक करने की जरूरत पड़ेगी)
  • स्मार्ट वॉल्यूम से वॉल्यूम को एडजस्ट करें
  • ऍप्लिकेसन लांचर और स्विचर
  • स्मार्ट फोन से ही कंप्यूटर शट डाउन / स्लीप / रीस्टार्ट / लोग ऑफ करें
  • न्यूमेरिक कीबोर्ड
  • बोल कर टाइप करें
  • कस्टोमाइज़बल इंटरफेस
  • IP और QR कोड के माध्यम से कनेक्ट करें
  • पासवर्ड सुरक्षा
  • Wi-Fi और 3G के तहत काम करता है
  • iOS यूजर अपने फोन के इमेज को बिना सिंक के अपलोड और देख सकते हैं


कैसे सेटअप करें?
ऍप्लिकेशन सेटअप बहुत आसान है सबसे पहले प्ले स्टोर या www.remotmouse.net से ऍप्लिकेशन इंस्टॉल करें, फिर www.remotemouse.net से अपने कंप्यूटर पर रिमोट माउस का सर्वर इंस्टॉल करें। Wi-Fi से अपने स्मार्ट फोन को लैपटॉप से कनेक्ट करें। ऍप्लिकेशन खोलें अपना कंप्यूटर चुने।

स्मार्ट वायरलेस रिमोट माउस का आनन्द लें।

Comments

Popular posts from this blog

यूट्यूब के ऑफ़लाइन फीचर से देखे बिना इंटरनेट कनेक्शन के वीडियो । Watch youtube videos offline

दोस्तों यूट्यूब के वीडियो समुन्दर से तो आप परिचित ही हैं । जहाँ आप करोड़ों वीडियोज मुफ़्त देख सकते हैं। यूट्यूब के वीडियो समुन्दर में बॉलीवुड से लेकर टीवी सिरियल तक, हॉलीवुड से लेकर रेसलिंग तक, स्पोर्ट्स से लेकर मैजिक शो तक, लाखो, करोड़ो वीडियो देखने को मिल जाएंगी। बस इंटरनेट कनेक्शन होना चाहिए। अगर कोई वीडियो आपको पसन्द आ जाये और आप उसे बार-बार देखना चांहे , तो आप जितनी बार वीडियो स्ट्रीम करेंगे उतनी बार प्रति वीडियो के हिसाब से आपका डेटा ख़त्म होगा। जरा सोंचिये आपके मोबाइल MB डेटा एक बार कटे आप वीडियो को जितनी बार चांहे उतनी बार देखे तो कितना अच्छा होगा।  यस अब यूट्यूब एप्लीकेसन ऑफ़लाइन फीचर से वीडियो को एक बार डाउनलोड करो और जितनी बार चाहो उतनी बार देखो। 

एंड्रॉयड मोबाइल से कैसे ले स्नैपशॉट । How to take snapshot from android mobile

मित्रों एंड्रॉयड स्मार्ट मोबाइल फोन का यूँ ही नही युवाओं में क्रेज बढ़ा बल्कि इसके अनेक खासियत की वजह से युवाओं में एंड्रॉयड का क्रेज है । इसी तरह इसकी एक और खासियत है , जिससे आप अपने एंड्रॉयड मोबाइल के स्क्रीन का स्नैपशॉट ले सकते है । यदि आप फेसबुक या दूसरे सोशल साईट सर्फ कर रहे है और आप कोई फ़ोटो को sd कार्ड में सेव करना चाहते है। या कोई आर्टिकल सेव करना चाहते है या स्टूडेंट स्टडी मटेरियल सेव करना चाहते हैं, तो स्नैपशॉट आपके काम आ सकता है और आप फटाफट स्क्रीन का स्नैपशॉट ले सकते है । स्नैपशॉट PNG फॉर्मेट में आपके मोबइल के स्क्रीन रेज्युलेसन की झमता में सेव हो जायेगी।