Skip to main content

यूट्यूब के ऑफ़लाइन फीचर से देखे बिना इंटरनेट कनेक्शन के वीडियो । Watch youtube videos offline

Watch youtube videos offline

दोस्तों यूट्यूब के वीडियो समुन्दर से तो आप परिचित ही हैं । जहाँ आप करोड़ों वीडियोज मुफ़्त देख सकते हैं। यूट्यूब के वीडियो समुन्दर में बॉलीवुड से लेकर टीवी सिरियल तक, हॉलीवुड से लेकर रेसलिंग तक, स्पोर्ट्स से लेकर मैजिक शो तक, लाखो, करोड़ो वीडियो देखने को मिल जाएंगी। बस इंटरनेट कनेक्शन होना चाहिए।
अगर कोई वीडियो आपको पसन्द आ जाये और आप उसे बार-बार देखना चांहे , तो आप जितनी बार वीडियो स्ट्रीम करेंगे उतनी बार प्रति वीडियो के हिसाब से आपका डेटा ख़त्म होगा। जरा सोंचिये आपके मोबाइल MB डेटा एक बार कटे आप वीडियो को जितनी बार चांहे उतनी बार देखे तो कितना अच्छा होगा।  यस अब यूट्यूब एप्लीकेसन ऑफ़लाइन फीचर से वीडियो को एक बार डाउनलोड करो और जितनी बार चाहो उतनी बार देखो। 

यूट्यूब का ऑफ़लाइन फीचर कैसे काम करता है।
यूट्यूब एप्लीकेसन वीडियो को कई छोटे- छोटे पार्ट्स में डाउनलोड करता है, और इन छोटे-छोटे वीडियो पार्ट्स को यूट्यूब आपके मोबाइल sd कर्ड में सेव करता है, जब आप ऑफ़लाइन वीडियो को प्ले करते है तब यूट्यूब इन छोटे-छोटे पार्ट्स को जोड़ कर प्ले करता है। आप इस वीडियो को किसी और वीडियो प्लेयर में नही चला सकते हैं क्योंकि यूट्यूब एप्लीकेसन वीडियो को ऐसे फॉर्मेट में डाउनलोड करता है जो सिर्फ एंड्रॉयड फोन के यूट्यूब ऍप्लिकेसन पर ही चल सकता है।  फ़िलहाल यह सुविधा अभी एंड्रॉयड फोन के यूट्यूब अप्लिकेसन के साथ ही उपलब्ध है।  

यूट्यूब पर ऑफ़लाइन वीडियो कैसे चलायें।
  • सबसे पहले इंटरनेट डेटा ऑन करे या वाई-फाई से नेट कनेक्ट करें।
  • यूट्यूब ऍप्लिकेसन खोलें साइन इन करे।
  • वीडियो सर्च करे जिस वीडियो को देखना है।
  • चित्र में दिखाए गए वीडियो के दाहिनेतरफ ऊपर आइकॉन पर टच करे ।

Watch youtube videos offline

  • add to offline पर टच करे।

Watch youtube videos offline
  • वीडियो डाउनलोड होने लगेगा ।
  • वीडियो डाउनलोड होने के बाद आप बिना इंटरनेट के उस वीडियो को देख सकेंगे।

नोट - यह सुविधा अभी एंड्रॉयड फोन के यूट्यूब एप्लीकेसन पर उपलब्ध है । वीडियो को 48 घन्टे तक ही देख सकते है । मतलब लम्बे समय तक वीडियो उपलब्ध नही रहेगा।

फायदे - ऑफ़लाइन फीचर से उन लोगो के ज्यादा फायदा मिलेगा जिन्हें ऑफिस में फ्री वाई-फाई कनेक्टिविटी मिलती है। वे वीडियो को सेव करने के बाद घर पर आकर वीडियो देख सकते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

जाने कैसे बनाये अपने स्मार्ट फोन को वायरलेस माउस और कीबोर्ड

अगर आप वायर्ड माउस से ऊब चुके हैं, और वायरलेस माउस खरीदना चाहते हैं, तो क्यों ना आप अपने स्मार्ट फोन को ही वायरलेस माउस और कीबोर्ड बना दें। और दूर बैठे ही उंगलियो से अपने लैपटॉप को कंट्रोल करें। इसका एक और फायदा यह है कि आपको अलग से माउस कैरी करना नही पड़ेगा।

एंड्रॉयड मोबाइल से कैसे ले स्नैपशॉट । How to take snapshot from android mobile

मित्रों एंड्रॉयड स्मार्ट मोबाइल फोन का यूँ ही नही युवाओं में क्रेज बढ़ा बल्कि इसके अनेक खासियत की वजह से युवाओं में एंड्रॉयड का क्रेज है । इसी तरह इसकी एक और खासियत है , जिससे आप अपने एंड्रॉयड मोबाइल के स्क्रीन का स्नैपशॉट ले सकते है । यदि आप फेसबुक या दूसरे सोशल साईट सर्फ कर रहे है और आप कोई फ़ोटो को sd कार्ड में सेव करना चाहते है। या कोई आर्टिकल सेव करना चाहते है या स्टूडेंट स्टडी मटेरियल सेव करना चाहते हैं, तो स्नैपशॉट आपके काम आ सकता है और आप फटाफट स्क्रीन का स्नैपशॉट ले सकते है । स्नैपशॉट PNG फॉर्मेट में आपके मोबइल के स्क्रीन रेज्युलेसन की झमता में सेव हो जायेगी।