Skip to main content

Adblock Plus ब्राउज़र से बिना ad देखे अपने Android मोबाइल से करें इंटरनेट ब्राउज़िंग।


जब से एंड्रॉयड मोबाइल मार्केट में आया है, तब से मोबाइल इंटरनेट का रूप ही बदल गया है। पहले के मोबाइल डिवाइसेस से हम मोबाइल साइटे ही एक्सेस कर सकते थे लेकिन आज के स्मार्ट मोबाइल फोन से बड़ी-बड़ी वेबसाइटें ब्राउज कर सकते हैं।


आज के मोबाइल ब्राउज़र जावा इनेबल्ड तो होते ही हैं, साथ ही फ़्लैश प्लग इन भी इंस्टॉल कर सकते हैं। इसी वजह से दिन प्रतिदिन मोबाइल इंटरनेट उपभोक्ता बढ़ते ही जा रहे हैं।

आज के मोबाइल ब्राउज़र इतने योग्य हो गए हैं, कि यूजर वेब ब्राउज़िंग अक्सर स्मार्ट फोन से ही कर लेते हैं। लेकिन जब हम कोई वेबसाइट खोलते हैं, तो उस वेबसाइट के पेजों पर कई अनचाहे ad आ जाते हैं। जिसकी वजह से हमारा मोबाइल स्लो हो सकता है। इन ad की वजह से मोबाइल डेटा ज्यादा खत्म तो होता ही है, मोबाइल की बैट्री भी जल्दी ही डिस्चार्ज हो जाती है। जो हमारे इंटरनेट ब्राउज़िंग में बाँधा बनते हैं।

लेकिन अब एक ऐसा मोबाइल ब्राउज़र आ गया है जो इन अनचाहे ad से मिलने वाली परेशानियों को दूर कर देगी। इस ब्राउज़र की मदद से अब बिना ad देखे कर सकेंगे इंटरनेट ब्राउज़िंग।

Adblock ने android और  iphone यूजर्स के लिए Adblock Plus नाम का एक ब्राउज़र बनाया है। जो यूजर्स को अनचाहे ad से निजात दिलाकर सुरक्षित और तेज ब्राउज़िंग का अनुभव देगा। adblock plus ब्राउज़र के सेटिंग में ad block का ऑप्सन मौजूद है जिसे एनेबल करने से यूजर्स वेबसाइट तमाम ad ब्लाक कर सकते हैं।
कैसे करे Adblock Plus ब्राउज़र का उपयोग?
अपने एंड्रॉयड फोन से गूगल प्ले स्टोर ऍप्लिकेसन खोलिए।
सर्च बॉक्स में Adblock Plus browser सर्च करें।
एप्लीकेसन इंस्टॉल करें।
ऍप्लिकेसन खोले।
जिस वेबसाइट पर अडब्लॉक करना हो उसे खोले।
ब्राउज़र के सेटिंग में जाये।
block ads on this site के सामने दिए चेक बॉक्स को सेलेक्ट करें।



Adblock डेस्कटॉप यूजर्स को 2006 से अनचाहे ad को ब्लॉक करने की सुविधा दे रही। अब वह एंड्रॉयड और आईफोन के यूज़र्स को ऐड ब्लॉक करने की सुविधा दी है। एंड्रॉयड यूजर्स गूगल प्ले स्टोर से adblock plus ब्राउज़र को मुफ़्त में डाउनलोड कर सकते हैं।


Comments

Popular posts from this blog

यूट्यूब के ऑफ़लाइन फीचर से देखे बिना इंटरनेट कनेक्शन के वीडियो । Watch youtube videos offline

दोस्तों यूट्यूब के वीडियो समुन्दर से तो आप परिचित ही हैं । जहाँ आप करोड़ों वीडियोज मुफ़्त देख सकते हैं। यूट्यूब के वीडियो समुन्दर में बॉलीवुड से लेकर टीवी सिरियल तक, हॉलीवुड से लेकर रेसलिंग तक, स्पोर्ट्स से लेकर मैजिक शो तक, लाखो, करोड़ो वीडियो देखने को मिल जाएंगी। बस इंटरनेट कनेक्शन होना चाहिए। अगर कोई वीडियो आपको पसन्द आ जाये और आप उसे बार-बार देखना चांहे , तो आप जितनी बार वीडियो स्ट्रीम करेंगे उतनी बार प्रति वीडियो के हिसाब से आपका डेटा ख़त्म होगा। जरा सोंचिये आपके मोबाइल MB डेटा एक बार कटे आप वीडियो को जितनी बार चांहे उतनी बार देखे तो कितना अच्छा होगा।  यस अब यूट्यूब एप्लीकेसन ऑफ़लाइन फीचर से वीडियो को एक बार डाउनलोड करो और जितनी बार चाहो उतनी बार देखो। 

जाने कैसे बनाये अपने स्मार्ट फोन को वायरलेस माउस और कीबोर्ड

अगर आप वायर्ड माउस से ऊब चुके हैं, और वायरलेस माउस खरीदना चाहते हैं, तो क्यों ना आप अपने स्मार्ट फोन को ही वायरलेस माउस और कीबोर्ड बना दें। और दूर बैठे ही उंगलियो से अपने लैपटॉप को कंट्रोल करें। इसका एक और फायदा यह है कि आपको अलग से माउस कैरी करना नही पड़ेगा।

एंड्रॉयड मोबाइल से कैसे ले स्नैपशॉट । How to take snapshot from android mobile

मित्रों एंड्रॉयड स्मार्ट मोबाइल फोन का यूँ ही नही युवाओं में क्रेज बढ़ा बल्कि इसके अनेक खासियत की वजह से युवाओं में एंड्रॉयड का क्रेज है । इसी तरह इसकी एक और खासियत है , जिससे आप अपने एंड्रॉयड मोबाइल के स्क्रीन का स्नैपशॉट ले सकते है । यदि आप फेसबुक या दूसरे सोशल साईट सर्फ कर रहे है और आप कोई फ़ोटो को sd कार्ड में सेव करना चाहते है। या कोई आर्टिकल सेव करना चाहते है या स्टूडेंट स्टडी मटेरियल सेव करना चाहते हैं, तो स्नैपशॉट आपके काम आ सकता है और आप फटाफट स्क्रीन का स्नैपशॉट ले सकते है । स्नैपशॉट PNG फॉर्मेट में आपके मोबइल के स्क्रीन रेज्युलेसन की झमता में सेव हो जायेगी।