Skip to main content

यात्रा के दौरान बड़े काम का गूगल ट्रांसलेटर ।

http://www.techgali.ml/

Google Translate

अगर आप यात्रा करने की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके स्मार्ट फोन में गूगल ट्रांसलेटर तो होना ही चाहिए। क्योंकि जब कहीं हम ऐसी जगह की यात्रा पर गए होते हैं, जहां की भाषा हमारे समझ में नही आती है, तब उस जगह पर घूमने में हमे कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है।

होर्डिंग्स में लिखी भाषा हमारे समझ में नही आता और हमे रास्ता पूछना पड़ता है। उस जगह के स्थानीय लोगो से बात करने में कठिनाई होती है। स्टोर्स पर सामान खरीदने में परेशानी होती है। तब हमे ऐसा महसूस होता है कि यदि हमारा ट्रांसलेटर गाइड होता तो हमे इन सब मुसीबतों का सामना न करना पड़ता। हिंदी


अगर आप यात्रा के दौरान भाषा से सम्बंधित होने वाले मुसीबतों से छुटकारा पाना चाहते हैं। तो अपने एंड्रॉयड स्मार्ट फोन में गूगल ट्रांसलेट ऍप्लिकेशन इंस्टॉल कीजिये और अपने यात्रा को बनाये कम्फर्ट। यह ऍप्लिकेशन यात्रा के अलावा भी हमारे बहुत काम आ सकता है। क्योंकि कभी-कभी अंग्रेजी के कुछ वाक्य हमारे समझ में नही आते है तो हम ब्राउज़र पर गूगल ट्रांसलेटर की मदद से वाक्य को ट्रांसलेट करते हैं।

गूगल ट्रांसलेट के बारे में।
यह गूगल डेवलपरों द्वारा बनाया गया लैंग्वेज ट्रांसलेटर ऍप्लिकेशन है। जिसके माध्यम से उपयोगकर्ता दुनिया के अनेक भाषाओं को अपनी भाषा ट्रांसलेट कर सकता है।

गूगल ट्रांसलेट के फीचर्स।
गूगल ट्रांसलेट में आप टाइप करके 90 भाषाओं का ट्रांसलेट कर सकते हैं।
मोबाइल कैमरा के माध्यम से होर्डिंग्स में लिखे अक्षरों को 26 भाषाओं में  ट्रांन्सलेट कर सकते हैं।
बोलकर आप 40 भाषाओं में ट्रांसलेट कर सकते हैं।
उंगलियो से ड्रा करके ट्रांसलेट कर सकते हैं।
लैंग्वेज पैक्स को डाउनलोड करके ऑफलाइन यूज़ कर स्काई हैं

ऍप्लिकेशन कैसे इंस्टॉल करे।
सबसे पहले एंड्रॉयड मोबाइल में  प्ले स्टोर खोले सर्च बॉक्स में Google Translate सर्च करें।
Google Translate ऍप्लिकेशन टच करें।
इंस्टॉल लिंक टच करें।

गूगल ट्रांसलेट का उपयोग कैसे करें।
गूगल ट्रांसलेट का उपयोग आप कई तरीको से कर सकते हैं जो निम्न लिखित है।

 1. टाइप करके।
आप टाइप करके दुनिया के 90 भाषाओं का ट्रांसलेसन अपनी भाषा में कर सकते हैं। टाइप करके ट्रांसलेट करना सबसे तरीका है।

2. बोलकर।
यदि आप टाइप नही करना चाहते हैं, तो आप गूगल ट्रांसलेटर में बोलकर भी ट्रांसलेट कर सकते है।

3. ड्रा करके।
अगर आप कीबोर्ड के अक्षरों को छूना नही चाहते हैं, तो आप अपने उंगलियो से अक्षरों को ड्रा करके ट्रांसलेट कर सकते हैं।

4. कैमरा का उपयोग करके।
यह फंक्सन गूगल ट्रांसलेट आपके मोबाइल कैमरा को जादुई कैमरे में बदल देता है। यह तब ज्यादा उपयोगी साबित होता है, जब आप कहीं यात्रा पर हों और दीवाल या होर्डिंग पर कोई निर्देश लिखा हो, तब आप ऍप्लिकेशन खोलकर कैमरा आइकॉन टच करें और कैमरे के माध्यम से ट्रांसलेट करें।

टिप - अगर आप बोलकर ट्रांसलेट कर रहे हों, और आपको लगता हो की ट्रांसलेट हुआ वाक्य सही नही है, तो उस वाक्य को टाइप करके ट्रांसलेट करें।







Comments

Popular posts from this blog

यूट्यूब के ऑफ़लाइन फीचर से देखे बिना इंटरनेट कनेक्शन के वीडियो । Watch youtube videos offline

दोस्तों यूट्यूब के वीडियो समुन्दर से तो आप परिचित ही हैं । जहाँ आप करोड़ों वीडियोज मुफ़्त देख सकते हैं। यूट्यूब के वीडियो समुन्दर में बॉलीवुड से लेकर टीवी सिरियल तक, हॉलीवुड से लेकर रेसलिंग तक, स्पोर्ट्स से लेकर मैजिक शो तक, लाखो, करोड़ो वीडियो देखने को मिल जाएंगी। बस इंटरनेट कनेक्शन होना चाहिए। अगर कोई वीडियो आपको पसन्द आ जाये और आप उसे बार-बार देखना चांहे , तो आप जितनी बार वीडियो स्ट्रीम करेंगे उतनी बार प्रति वीडियो के हिसाब से आपका डेटा ख़त्म होगा। जरा सोंचिये आपके मोबाइल MB डेटा एक बार कटे आप वीडियो को जितनी बार चांहे उतनी बार देखे तो कितना अच्छा होगा।  यस अब यूट्यूब एप्लीकेसन ऑफ़लाइन फीचर से वीडियो को एक बार डाउनलोड करो और जितनी बार चाहो उतनी बार देखो। 

जाने कैसे बनाये अपने स्मार्ट फोन को वायरलेस माउस और कीबोर्ड

अगर आप वायर्ड माउस से ऊब चुके हैं, और वायरलेस माउस खरीदना चाहते हैं, तो क्यों ना आप अपने स्मार्ट फोन को ही वायरलेस माउस और कीबोर्ड बना दें। और दूर बैठे ही उंगलियो से अपने लैपटॉप को कंट्रोल करें। इसका एक और फायदा यह है कि आपको अलग से माउस कैरी करना नही पड़ेगा।

एंड्रॉयड मोबाइल से कैसे ले स्नैपशॉट । How to take snapshot from android mobile

मित्रों एंड्रॉयड स्मार्ट मोबाइल फोन का यूँ ही नही युवाओं में क्रेज बढ़ा बल्कि इसके अनेक खासियत की वजह से युवाओं में एंड्रॉयड का क्रेज है । इसी तरह इसकी एक और खासियत है , जिससे आप अपने एंड्रॉयड मोबाइल के स्क्रीन का स्नैपशॉट ले सकते है । यदि आप फेसबुक या दूसरे सोशल साईट सर्फ कर रहे है और आप कोई फ़ोटो को sd कार्ड में सेव करना चाहते है। या कोई आर्टिकल सेव करना चाहते है या स्टूडेंट स्टडी मटेरियल सेव करना चाहते हैं, तो स्नैपशॉट आपके काम आ सकता है और आप फटाफट स्क्रीन का स्नैपशॉट ले सकते है । स्नैपशॉट PNG फॉर्मेट में आपके मोबइल के स्क्रीन रेज्युलेसन की झमता में सेव हो जायेगी।