Skip to main content

जाने कैसे गूगल सर्च टूल की मदद से सटीक सामग्री ढूंढ़े | How to search correct content by using google search tools

Smart fone

 दोस्तों जब हम गूगल पर कोई भी सामग्री खोजते हैं तो हमारे द्वारा खोजे गए सामग्री के बहुत सारे सामग्री सर्च रिजल्ट में आ जाते हैं। अब इतने सारे सामग्री में आपके द्वारा खोजे गए समग्री को सर्च रिजल्ट में भी खोजना पड़ता है। कभी-कभी हमे सर्च रिजल्ट के कई पेज खोलने पड़ जाते हैं। फिर भी हमे सटीक उत्तर नही मिलता है। कभी-कभी हमारे द्वारा खोजे गए सामग्री के नाम से मिलते जुलते बहुत सारे रिजल्ट आ जाते ।
उदाहरण के तौर पर अगर हम भारत में किसी निजी कम्पनी को गूगल पर खोज रहे हैं तो गूगल सर्च इंजन उसी नाम से दुनिया भर के कम्पनियों को सर्च रिजल्ट में देता क्योंकि गूगल डिफाल्ट सर्च इंजन पूरी दुनिया के वेबसाइटों को क्रुवेल करता है। फिर खोजे गए सामग्री के नाम से पूरी दुनिया के सामग्री दिखता है।
Desktop
और इन सर्च रिजल्ट में सटीक सामग्री को कैसे खोजे। इससे हम परेसान तो होते ही हैं और हमारा समय भी नष्ट होता है, साथ ही हमारा बेवजह डेटा भी खर्च होता होता है। इसी परेसानियों को दूर करने के लिए गूगल ने सर्च इंजन के मेनू बार में सर्च टूल जोड़ा है जिसकी मदद से हम आसानी से सही सामग्री खोज सकते हैं।
गूगल सर्च इंजन टूल को इस्तेमाल करना !

गूगल सर्च इंजन टूल का इस्तेमाल बेहद आसान है।
जैसे - अगर हम भारत से सम्बंधित कोई सामग्री खोज रहे हैं। तो सर्च रिजल्ट आने के बाद गूगल मेनू बार में दिए सर्च टूल्स पर क्लिक करेंगे फिर तीन आप्शन आएंगे।
1. any country
2. any time
3. any result
Smart fone
हम भारत से से सम्बंधित सामग्री खोज रहे हैं। इसलिए हमे हमे एनी कंट्री ऑप्शन पर क्लिक करना होगा फिर इंडिया पर क्लिक करना होगा उसके बाद केवल इंडिया से सम्बंधित सामग्री प्रदर्शित होगी ।

यदि हम इंडिया से सम्बंधित किसी निश्चित समय के लिए सामग्री खोज रहे है हैं, तो हमे कंट्री के साथ-साथ any time आप्शन को भी सेलेक्ट करना होगा ।

अगर हमे हमारे द्वारा खोजे गए सामग्री के शब्द के प्रति शब्द (शब्दशः) को खोजना हुआ तो हमे तीसरे आप्शन में से any results में से VERBATIM को सेलेक्ट करना होगा ।

नोट - स्मार्ट फोन में 2G डेटा या स्लो नेटवर्क होने के कारण पेज का बेसिक वर्जन खुलता है , जिस कारण गूगल सर्च इंजन के मेनू बार में सर्च टूल्स नही आता है जिसके लिए हमे पेज के बॉटम में जाकर स्टैंडर्ड वर्जन पर क्लिक करना होता है।
Smart fone

एडवांटेज - गूगल सर्वाधिक  शक्तिशाली सर्च इंजन तो है ही  जिससे हम दुनिया भर की जानकारी इकट्ठी तो कर ही सकते हैं। अब सर्च टूल्स का उपयोग करके और बेहतर गूगल सर्च इंजन का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

यूट्यूब के ऑफ़लाइन फीचर से देखे बिना इंटरनेट कनेक्शन के वीडियो । Watch youtube videos offline

दोस्तों यूट्यूब के वीडियो समुन्दर से तो आप परिचित ही हैं । जहाँ आप करोड़ों वीडियोज मुफ़्त देख सकते हैं। यूट्यूब के वीडियो समुन्दर में बॉलीवुड से लेकर टीवी सिरियल तक, हॉलीवुड से लेकर रेसलिंग तक, स्पोर्ट्स से लेकर मैजिक शो तक, लाखो, करोड़ो वीडियो देखने को मिल जाएंगी। बस इंटरनेट कनेक्शन होना चाहिए। अगर कोई वीडियो आपको पसन्द आ जाये और आप उसे बार-बार देखना चांहे , तो आप जितनी बार वीडियो स्ट्रीम करेंगे उतनी बार प्रति वीडियो के हिसाब से आपका डेटा ख़त्म होगा। जरा सोंचिये आपके मोबाइल MB डेटा एक बार कटे आप वीडियो को जितनी बार चांहे उतनी बार देखे तो कितना अच्छा होगा।  यस अब यूट्यूब एप्लीकेसन ऑफ़लाइन फीचर से वीडियो को एक बार डाउनलोड करो और जितनी बार चाहो उतनी बार देखो। 

जाने कैसे बनाये अपने स्मार्ट फोन को वायरलेस माउस और कीबोर्ड

अगर आप वायर्ड माउस से ऊब चुके हैं, और वायरलेस माउस खरीदना चाहते हैं, तो क्यों ना आप अपने स्मार्ट फोन को ही वायरलेस माउस और कीबोर्ड बना दें। और दूर बैठे ही उंगलियो से अपने लैपटॉप को कंट्रोल करें। इसका एक और फायदा यह है कि आपको अलग से माउस कैरी करना नही पड़ेगा।

एंड्रॉयड मोबाइल से कैसे ले स्नैपशॉट । How to take snapshot from android mobile

मित्रों एंड्रॉयड स्मार्ट मोबाइल फोन का यूँ ही नही युवाओं में क्रेज बढ़ा बल्कि इसके अनेक खासियत की वजह से युवाओं में एंड्रॉयड का क्रेज है । इसी तरह इसकी एक और खासियत है , जिससे आप अपने एंड्रॉयड मोबाइल के स्क्रीन का स्नैपशॉट ले सकते है । यदि आप फेसबुक या दूसरे सोशल साईट सर्फ कर रहे है और आप कोई फ़ोटो को sd कार्ड में सेव करना चाहते है। या कोई आर्टिकल सेव करना चाहते है या स्टूडेंट स्टडी मटेरियल सेव करना चाहते हैं, तो स्नैपशॉट आपके काम आ सकता है और आप फटाफट स्क्रीन का स्नैपशॉट ले सकते है । स्नैपशॉट PNG फॉर्मेट में आपके मोबइल के स्क्रीन रेज्युलेसन की झमता में सेव हो जायेगी।