Skip to main content

गुप्त मोड के साथ निजी रूप से ब्राउज़ करना | Incognito Mode to browse privately

गुप्त मोड के साथ निजी रूप से ब्राउज़ करना

यदि आप नहीं चाहते कि Google Chrome आपके द्वारा देखी गईं और डाउनलोड की गईं चीज़ों का रिकॉर्ड सहेजे, तो आप वेब पर गुप्त मोड में ब्राउज़ कर सकते हैं.

निजी ब्राउज़िंग के लिए गुप्त मोड का उपयोग करना  पिंटरेस्ट 

Chrome को अपना ब्राउज़िंग इतिहास सहेजने से रोकने के लिए आप अपने कंप्यूटर और मोबाइल डिवाइसों पर गुप्त विंडो खोल सकते हैं.   
कंप्यूटर
  1. Chrome विंडो खोलें
  2. ब्राउज़र विंडो के शीर्ष-दाएं कोने में, Chrome मेनू  क्लिक करें.
  3. नई गुप्त विंडो चुनें.
  4. शीर्ष-दाएं कोने में धूसर आकृति वाली विंडो खुलेगी 
  5. गुप्त मोड को बंद करने के लिए, अपनी प्रत्येक गुप्त विंडो के कोने में जाएं और X
यदि खाता Window 10 के "परिवार मोड" का भाग है, तो गुप्त मोड उपलब्ध नहीं है.
टिप्स: आप गुप्त विंडो खोलने के लिए Ctrl +Shift + N (Windows, Linux और Chrome OS) और  - Shift - N (Mac) भी दबा सकते हैं.
Android डिवाइस
  1. Chrome विंडो खोलें
  2. Chrome मेनू स्पर्श करें जो तीन बिंदुओं या टैब  जैसा दिखाई दे सकता है.
  3. नया गुप्त टैब स्पर्श करें.
  4. धूसर गुप्त आइकन  वाली एक विंडो खुलेगी.
  5. गुप्त मोड बंद करने के लिए:
    1. यदि आपके पास Android 5.0 (Lollipop) या उसके बाद का वर्शन है, तो शीर्ष से स्वाइप करें औरChrome: सभी गुप्त विंडो बंद करेंस्पर्श करें.
    2. यदि आपके पास Android का पुराना वर्शन है, तो अपनी प्रत्येक गुप्त विंडो के कोने में जाएं और X स्पर्श करें.
iPhone या iPad
  1. Chrome विंडो खोलें
  2. Chrome मेनू आइकन  खोलें.
  3. New Incognito* टैब चुनें.
  4. धूसर गुप्त आइकन  वाली एक विंडो खुलेगी.
  5. गुप्त मोड को बंद करने के लिए, अपनी प्रत्येक गुप्त विंडो के कोने में जाएं और Xस्पर्श करें.
ध्यान रखें: आपका iPhone या iPad कुछ वेबसाइटों के बारे में जानकारी संग्रहीत कर सकता है जिन्हें आप गुप्त मोड में देखते हैं, भले ही Google Chrome उन्हें संग्रहीत ना करता हो. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि iOS डिवाइस में नियमित और गुप्त मोड के टैब HTML5 स्थानीय मेमोरी को साझा करते हैं. HTML5 वेबसाइटें इस मेमोरी क्षेत्र में आपकी विज़िट के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकती हैं.
आप गुप्त मोड और आपके द्वारा खोली गई किसी भी नियमित विंडो के बीच स्विच कर सकते हैं. यद्यपि आप गुप्त मोड में केवल तभी होंगे जब गुप्त विंडो का उपयोग कर रहे हों.

गुप्त मोड कैसे कार्य करता है

आप क्या देखते हैं

गुप्त मोड एक नई विंडो खोलता है जहां आप Chrome के द्वारा आपकी विज़िट की गई साइटों को सहेजे बिना इंटरनेट को ब्राउज़ कर सकते हैं. आप गुप्त मोड में एकाधिक टैब खोल सकते हैं और उन पृष्ठों के बीच आगे और पीछे नेविगेट कर सकते हैं जहां आप जाते हैं. जब आप टैब बंद करते हैं, तो Chrome उन साइटों को नहीं सहेजेगा जिन पर आप गए थे.
सावधान रहें. अभी भी कुछ स्रोत हैं जो गुप्त मोड में भी आपकी ब्राउज़िंग गतिविधि को देख सकते हैं, जिनमें शामिल हैं:
  • स्वयं वेबसाइटें
  • आपका सेवा प्रदाता
  • आपका नियोक्ता

आपके द्वारा डाउनलोड की गई सामग्री

Chrome उन फ़ाइलों के रिकॉर्ड को नहीं सहेजता है जिन्हें आप गुप्त मोड में डाउनलोड करते हैं. हालांकि, डाउनलोड की गई फ़ाइलों को आपके कंप्यूटर के डाउनलोड फ़ोल्डर में सहेजा जाएगा जहां आप और आपके कंप्यूटर के कोई भी उपयोगकर्ता उन्हें देख और उन्हें खोल सकते हैं, आपके गुप्त मोड को बंद करने के बाद भी.

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

विद्युत सम्बन्धी सावधानियाँ एवं विद्युत शॉक लगने पर प्राथमिक उपचार

इस लेख में हम आपसे साझा कर रहे हैं, घरों में विद्युत् सम्बन्धी क्या सावधानियाँ बरतनी चाहिए और यदि किसी को विद्युत् शॉक लगता है तो प्राथमिक उपचार कैसे करें। electric shock आज के आधुनिक युग में हमारे घरो में तमाम तरह के विद्युत् उपकरण होते हैं। लेकिन बिना विद्युत् धारा के सभी विद्युत् उपकरण किसी काम के नही है। हमारे घरो में आमतौर पर 220-230 वोल्ट्स विद्युत् धारा की सप्लाई होती है। विद्युत् के प्रति हमे बिल्कुल भी लापरवाह नही होना चाहिए। यह हमारे लिए जितना ही लाभदायक है, उतना ही खतरनाक भी है। विद्युत् शॉक लगने से व्यक्ति की जान भी जा सकती है। विद्युत् शॉर्टशर्किट होने से घरों में आग लग सकती है। विद्युत् सम्बन्धी निम्नलिखित सावधानियाँ बरतनी चाहिए- घरों की वायरिंग करवाते समय ही हमे विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए। वायरिंग करवाते समय यह सुनिश्चित कर ले कि जो भी सामान वायरिंग में लगाया जा रहा है वह 'ISI' मार्क वाले हों। घरो की वायरिंग अच्छे इलेक्ट्रीशियन से करवायें या किसी इलेक्ट्रिक ठेकेदार से वायरिंग करवा रहे हैं, तो ठेकेदार के पिछले किये हुए काम का रिकार्ड देखे। वायरिंग स...

जाने कैसे बनाये अपने स्मार्ट फोन को वायरलेस माउस और कीबोर्ड

अगर आप वायर्ड माउस से ऊब चुके हैं, और वायरलेस माउस खरीदना चाहते हैं, तो क्यों ना आप अपने स्मार्ट फोन को ही वायरलेस माउस और कीबोर्ड बना दें। और दूर बैठे ही उंगलियो से अपने लैपटॉप को कंट्रोल करें। इसका एक और फायदा यह है कि आपको अलग से माउस कैरी करना नही पड़ेगा।